BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वस्थ आयु के लिए योग थीम पर मनाया जाएगा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भाटखेड़ी बुजुर्ग में क्लस्टर स्तरीय.. <<     BIG NEWS : पीलियाखाल नदी किनारे मिली नवजात, रोने की.. <<     BIG NEWS : नशा तस्करों पर पिपलिया मंडी पुलिस का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : टीईटी मुद्दे पर 2010 से पूर्व नियुक्त.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद का सात दिवसीय योग शिविर.. <<     BIG NEWS : राजस्थान में तस्करी का बड़ा नेटवर्क.. <<     NEWS : मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र का असर, राजस्थान की.. <<     NEWS : निंबाहेड़ा में कांग्रेस संगठन की मजबूती पर.. <<     KHABAR : पीएम आवास मेला एवं स्वनिधि महोत्सव में.. <<     KHABAR : 251 दीपों की रोशनी में मनाई महाराणा प्रताप.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 2, 2024, 1:40 pm
KHABAR : मेरा गांव मेरी अयोध्या के तर्ज पर 22 जनवरी को श्रीराम की प्राणप्रतिष्ठा का गांव गांव में होगा भव्य महोत्सव, पढे़ मोहन नागदा की खबर

Share On:-

जावी। वर्षों के कठिन प्रयासों और संघर्षों के बाद हम सभी के लिये आज यह सुनहरा अवसर आया है की अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को भव्यता के साथ होने वाली है इस आयोजन के निमित्त श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र समिति एवं संतों के आह्वान पर गांव-गांव में प्रत्येक मंदिर पर आयोजन हो इस दृष्टि से गांव-गांव में आयोजन समितियां का निर्माण किया गया है आयोजन के निमित्त अयोध्या से आए पूजित अक्षत, भगवान राम के भव्य मंदिर का चित्र एवं निमंत्रण पत्रक का प्रत्येक घर तक आयोजन के न्योता निमित्त वितरण होगा। इसी दृष्टि से मालखेड़ा मंडल केंद्र पर प्रबुद्धजन, समाज प्रमुख, ग्राम समितियों को अक्षत कलश, मंदिर का चित्र एवं निमंत्रण पत्रक का  वितरण मालखेड़ा में श्री चारभुजा जी मंदिर पर संपन्न हुआ। बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मंदसौर विभाग के विभाग सेवा प्रमुख नारायणसिंह राठौड़, विश्व हिंदू परिषद जिलाध्यक्ष सत्यनारायण पाटीदार, कनावटी खंड कार्यवाह पर्वतसिंह तंवर, बजरंग दल जिला सह - संयोजक अनिलसिंह सिसोदिया, बजरंग दल जिला विद्यार्थी प्रमुख दिलीप राठौर, कनावटी खंड सह - कार्यवाह संदीप शर्मा, खंड व्यवस्था प्रमुख दिलीप पाटीदार जावी, खंड प्रचार प्रमुख पदमसिंह तंवर, सह - प्रचार प्रमुख पवन चौधरी, खंड कुटुंब प्रबोधन प्रमुख प्रहलाद बैरवा, विहिप मंडल अध्यक्ष श्यामसुंदर पाटीदार एवं श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ग्राम समिति सदस्यों की उपस्थिति में विधिविधान से मंत्रोपचार कर कलश का पूजन कर गांव की समितियों को वितरित किए गए। बैठक में विभाग सेवा प्रमुख नारायणसिंह राठौर ने सम्बोधित करते हुए कहा कि यह हम सबके लिए पुनीत अवसर और संयोग है कि हम सब भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा और अयोध्या में बने भगवान राम के भव्य मंदिर के दर्शन एवं साक्षी बनने का सौभाग्य मिला है। क्योंकि इस मंदिर के लिए हमारे पुरखों ने अपना बलिदान दिया है उनके बलिदानों को स्मरण करते हुए हमें रामलाल के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को गांव-गांव में प्रत्येक मंदिर में बड़ी भव्यता और धूमधाम के साथ संपन्न करना है। आयोजन के निमित्त 22 जनवरी को हम सभी बड़ी धूमधाम से दीपोत्सव मनाएंगे, पूरा गांव राममय होगा जिससे आयोजन के पुनीत लक्ष्य की सार्थकता होगी। बैठक में विश्व हिंदू परिषद जिलाध्यक्ष सत्यनारायण पाटीदार ने संबोधित करते हुए कहा कि भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर के लिए अनेक राम भक्तों, संतो एवं कार सेवकों ने अपना बलिदान दिया है और बड़ी विकट परिस्थितियों में लंबे समय तक संघर्ष के बाद हम सभी को श्रीरामलला के भव्य मंदिर एवं भगवान की प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी बनने का अवसर  हमें मिला है। संतो के आह्वान एवं श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र समिति के योजना अनुसार गांव-गांव में प्रत्येक मंदिर पर भजन कीर्तन, हवन, पूजन,अभिषेक, महाआरती, हनुमान चालीसा पाठ, संगीतमयी सुंदरकांड पाठ, मातृशक्ति की जागरण, रामधुन, प्रभातफेरी का आयोजन गांव में सर्व समाज के सहयोग से करना है इस पुनीत उद्देश्य की सार्थकता की दृष्टि से आज मालखेड़ा मंडल के श्री चारभुजा मंदिर पर मालखेड़ा मंडल के 8 ग्राम मालखेड़ा, नेवड़, नवलपुरा, सरवानिया बोर, निपानिया आबाद, सरजना, ढोलपुरा, पिपलीया हाड़ा गांव की ग्राम समितियों को अयोध्या से आए पूजित अक्षत कलश का वितरण हुआ है। हम सब भाग्यशाली हैं कि हमें इस पुनीत कार्य को करने का अवसर मिला है। बैठक में आयोजन की भव्यता को लेकर विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा हुई और सभी को जानकारियां सांझा की गई। बैठक का संचालन दिलीप पाटीदार जावी ने किया। उक्त जानकारी कनावटी खंड प्रचार प्रमुख पदमसिंह तंवर ने दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE