नीमच। नगर पालिका में नामांतरण को लेकर जनता दर-दर भटकने को मजबूर हो रही है। परेशान आदमी सीएमओ महेंद्र वशिष्ठ से मिलने को तरस गया है। ना तो वे मिलते हैं, ना ही जनता की कोई सुनवाई हो रही है। परेशान होकर लोग कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई में पहुंचकर गुहार लगा रहे हैं।
नीमच सिटी के कोर्ट मोहल्ला निवासी सलमा पति साबिर हुसैन ने आज आवेदन देकर जनसुनवाई में शिकायत की है कि योजना क्रमांक 26 कोर्ट मोहल्ला नीमच सिटी स्थित उसके मकान का बकाया शुल्क आदि नगरपालिका नीमच में सब जमा कराने के बावजूद नामांतरण नहीं हो पा रहा है। लीज नवीनीकरण भी नहीं हो रहा है। डेढ़ साल से अधिक समय से मैं चक्कर लगा रहा हूं। ना तो जनप्रतिनिधि सुनने को तैयार है ना ही नगरपालिका के अधिकारी। विकास और भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था के दावे खोखले साबित हो रहे हैं।
सलमा के पति साबिर ने कहा कि मुझसे नगर पालिका में खर्चा पानी के पैसे मांगे जा रहे है। लाजिम है अब तो सीएमओ महेंद्र वशिष्ठ और जिम्मेदार लोग लुंजपुंज व्यवस्थाओं को देखें।
नीमच से अब्दुल अली ईरानी के साथ आसिफ अली की रिपोर्ट