BREAKING NEWS
BIG REPORT : कथित शुद्धिकरण के विरोध में कांग्रेस का.. <<     BIG NEWS : नशे की बड़ी खेप पर खाकी का वार, स्विफ्ट कार.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : नीमच में निकली भव्य तिरंगा रैली, देशभक्ति.. <<     NEWS : सालवी सूत्रकार महासभा का आयोजन 15 अगस्त को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : सोशल मीडिया पर हथियार और तलवार के साथ.. <<     NEWS : शिक्षक संघ प्रगतिशील ने नवागत जिला शिक्षा.. <<     BIG NEWS : वन विभाग की छापेमारी में खुला राज, घर में.. <<     KHABAR : रतलाम में कलेक्टर बने 5वीं कक्षा के टीचर,.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर नीमच कलेक्टर हिमांशु.. <<     BIG NEWS : स्विफ्ट डिजायर में डोडाचूरा की बड़ी खेप,.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत दतिया पुलिस ने.. <<     NEWS : ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में चुनावी.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर पेच एरिया कांग्रेस.. <<     NEWS : 15 अगस्त को चित्तौड़गढ़ में गूंजेगा.. <<     नीमच के पिपलोन में किसान मोर्चा की भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 2, 2024, 5:29 pm
BIG NEWS : अयोध्या की यात्रा पर निकली शबनम पहुंची देवास, शहर में हुआ भव्य स्वागत, लगे जय जय ‌श्रीराम के जयकारें, पढ़े अभिषेक सोनी की खबर

Share On:-

देवास। भगवान राम की ऐसी मुस्लिम भक्त जो मुंबई से अयोध्या के लिए पैदल निकली हैं। काला हिजाब पहने मुस्लिम युवती अपने मस्तक पर लाल टीकी लगाकर अपने दो अन्य दोस्तों के साथ पैदल अयोध्या जा रही है। जो पुरी तरह से राम भक्ति में डूबी हुई नजर आ रही है।
आपको बता दें की मुंबई की इस लडकी की कहानी इन दिनों हर किसी की जुबान पर है। शबनम मुंबई से अयोध्या के लिए निकली है। वह भी पैदल। रामलला के दर्शन के लिए 1425 किलोमीटर की यात्रा कर रही शबनम का मानना है कि प्रभु श्रीराम की भक्ति करने के लिए हिंदू होना जरूरी नहीं है। वो कहती है राम सबके है। 
आपकों बता दें कि शबनम ने 21 दिसंबर को अपने साथियों के साथ यात्रा शुरू की। इस यात्रा में शबनम के साथ उनके दो दोस्त रमन राज शर्मा और विनीत पाण्डेय भी शामिल हैं। तीनों रोजाना 30 से 35 किलोमीटर का सफर तय करते हैं। 13 दिनों की यात्रा करते हुए आज शबनम देवास पहुंची। जहां शहर के विभिन्न चौराहे पर विभिन्न समाजों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। जहां फूलों की वर्षा करते हुए जय श्री राम के नारे लगाए गए। 
शबनम का कहना है कि भगवान राम जी किसी विशेष धर्म या क्षेत्र तक सीमित नहीं है वो कहती हैं राम की भक्ति के लिए एक अच्छा इंसान होना जरूरी है। आप एक अच्छे इंसान हो तो राम जी सब के है। मतलब में मुस्लिम हूं तो ऐसा नहीं है कि में क्यों रामजी के लिए जा रही हूं। मेरा यह मानना है कि मेंने हिन्दूस्तान की धरती पर जन्म लिया है। मेरे बाप दादा ने पड़ोसी मुल्क का रास्ता नहीं चुना है और बचपन से में रामजी के बारे में सुनते आ रही हूं। रामायण देखी है, महाभारत देखी है। रामलीला देखी है। मैं पहली बार ऐसी यात्रा कर रही हूं। आज ऐसा लग रहा है कि पूरा भारत हमारे साथ चल रहा है। महाराष्ट्र से ज्यादा प्यार और मान सम्मान एमपी में मुझे मिला है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE