खरगोन। जिले के कसरावद तहसील में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी 1 जनवरी को महार शोर्य के प्रतिक भीमा कोरेगांव के उपलक्ष में कसरावद में ढोल तासो के साथ विशाल रैली निकाली गई। जहां पर अखाड़ों के द्वारा विभिन्न प्रस्तुतियां दी गई, जिसे देखकर लोगों ने अपने कैमरो से अपने मोबाइल में कैद किया। अम्बेडकर भवन में वरिष्ट सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों द्वारा उद्बोधन दिया गया। तत्पचात स्वलपाहार कराया गया तथा रैली का ब्लाक कांग्रेस पार्टी एंव बलाई समाज संगठन द्वारा स्वागत मंच से स्वागत किया गया। तथा नगर के विभिन्न मार्गाे से होते हुए नगर परिषद प्रांगण में रैली का समापन किया गया। कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारी मौजूद रहे। सफल कार्यक्रम होने पर कसरावद जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश बागदारे ने आयोजन टीम का आभार व्यक्त किया।