BREAKING NEWS
BIG REPORT : कथित शुद्धिकरण के विरोध में कांग्रेस का.. <<     BIG NEWS : नशे की बड़ी खेप पर खाकी का वार, स्विफ्ट कार.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : नीमच में निकली भव्य तिरंगा रैली, देशभक्ति.. <<     NEWS : सालवी सूत्रकार महासभा का आयोजन 15 अगस्त को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : सोशल मीडिया पर हथियार और तलवार के साथ.. <<     NEWS : शिक्षक संघ प्रगतिशील ने नवागत जिला शिक्षा.. <<     BIG NEWS : वन विभाग की छापेमारी में खुला राज, घर में.. <<     KHABAR : रतलाम में कलेक्टर बने 5वीं कक्षा के टीचर,.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर नीमच कलेक्टर हिमांशु.. <<     BIG NEWS : स्विफ्ट डिजायर में डोडाचूरा की बड़ी खेप,.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत दतिया पुलिस ने.. <<     NEWS : ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में चुनावी.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर पेच एरिया कांग्रेस.. <<     NEWS : 15 अगस्त को चित्तौड़गढ़ में गूंजेगा.. <<     नीमच के पिपलोन में किसान मोर्चा की भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 2, 2024, 7:10 pm
KHABAR : भाजपा नगर कार्यकर्ताओं ने रामधनु सहित हनुमान चालीसा का किया पाठ, गायों को खिलाया चारा, भाजपा नेता ओम माथुर के जन्मदिन पर पार्टी में उनके योगदान को सराहा, दीर्घायु जीवन के लिए की कामना, पढ़े खबर 

Share On:-

सिरोही।  भाजपा के केंद्रीय वरिष्ठ नेता उत्तर प्रदेश संगठन प्रभारी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश माथुर के जन्मदिन पर पूर्व जिला महामंत्री और राजसमंद प्रभारी वीरेंद्रसिंह चौहान ने कहा कि भाजपा हमारे वरिष्ठ नेताओं के कठिन त्याग,तपस्या व उनके संघर्ष के साथ जुझारू कार्यों की बदौलत आज इस मुकाम तक पहुंची और बनी है। चौहान ने माथुर के जन्मदिन के मौके पर गायों को चारा खिलाने एवं हनुमान चालीसा सामूहिक पाठ के बाद नगर मण्डल कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ये बात कही।

मंगलवार को मुख्यालय स्थित रामझरोखा प्रांगण के हनुमानजी मंदिर में नगर मंडल सिरोही की ओर से आयोजित कार्यक्रम के प्रारंभ में कार्यकर्ताओ ने मिलकर गायों  को हरा चारा खिलाया। वीरेंद्रसिंह चौहान ने भाजपा नेता ओमजी माथुर के कार्यों की प्रशंसा कर कहा की वे हमेशा विचारधारा व सिद्धांतो के साथ अंतिम छोर के व्यक्ति के कल्याण की राजनीति करते है। जिला उपाध्यक्ष नारायण देवासी ने कहा कि माथुर ने हमारी पार्टी के अग्रिम नेता पूर्व उपराष्ट्रपति व तत्कालीन मुख्यमंत्री भैरोसिंह शेखावत के साथ भी कंधे से कंधा मिलाकर काम किया तथा पार्टी मे उत्कृष्ठ कार्यों के चलते आज माथुर प्रधानमंत्री मोदी के विश्वशनीय लोगो में शुमार है। मंडल अध्यक्ष लोकेश खण्डेलवाल ने बताया की पाली जिले के बेडल गांव से निकलकर वर्षाे से संगठन का निरंतर काम कर रहे  ओम माथुर का अनुभव व उपलब्धिया गजब की है चुनाव प्रबंधन से लेकर संगठन कार्य में आपकी निपुर्णता सर्वविदित है। कार्यकर्ताओ ने माथुर के स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की भगवान से प्रार्थना की।

कार्यकर्ताओ ने रामधुन लगाई, रामलला के लगाए जयकारे -

कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओ ने विधानसभा संयोजक पंडित अरुण ओझा की अगुवाई में आराध्य प्रभु श्री राम की स्तुति गान के साथ रामधुन लगाई और सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया। रामजन्मभूमि पर बने भव्य मंदिर और उसकी 22 जनवरी को हो रही प्राण प्रतिष्ठा से उत्साहित कार्यकर्ताओं ने रामलला के गगनभेदी जयकारे लगाकर इस अवसर को दीपावली की तरह हर्षाेल्लास से मनाने का संकल्प लिया।

इनकी रही उपस्थिति -

परिषद के नेता प्रतिपक्ष मगन मीणा,पार्षद प्रवीण राठौड़, वीरेंद्र एम चौहान,अनिल प्रजापत,चिराग रावल,अजय भट्ट,हरिकिशन रावल,कपूर पटेल,ललित प्रजापत,गोविंद सैनी,चुन्नीलाल पटेल,शंकरसिंह परिहार,विकास रावल,रमजान शेख,दिनेश प्रजापत,विजय पटेल, रणछोड़ प्रजापत, कैलाश मेघवाल,गोविंदसिंह बारड,अमृत सुथार,गोविंद माली,लुंबाराम राणा,रोहित वाघेला,कांतिलाल सेन आदि कई लोग मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE