मल्हारगढ़। केंद्र सरकार के नवीन कानून के विरोध में ट्रक/बस व अन्य ड्रायवरों ने पुराना बाजार झारड़ा रोड बड़ी पुलिया पर प्रदर्शन किया व ट्रक ड्रायवरों को माला पहनाई। हड़ताल स्थल पर चाय व भोजन बनाया, जिसके बाद कानून रद्द करने को लेकर रैली निकालकर एसडीएम विवेक सोनकर को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान एसडीओपी नरेंद्र सोलंकी, तहसीलदार ब्रजेश मालवीय, टीआई राजेन्द्र पंवार सहित पुलिस बल मौजूद रहे।