नीमच। जिले में अयोध्या में बन रहे श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए तैयारियाँ जोरों पर हैं। अब इसके लिए श्रीराम मंदिर से अक्षत को लोगों के घरों तक पहुँचाया जा रहा है। देश के अलग-अलग शहरों में इसके लिए अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर से अक्षत पहुँच रहे हैं। रेवली देवली में भी इसी क्रम में अक्षत कलश पहुँचे हैं। इसके पश्चात इन्हें रेवली देवली के घर-घर बाँटा जाएगा। यह अक्षत विशेष कलशों में पहुँचे हैं, जिन्हें बाँटने की जिम्मेदारी ‘विश्व हिन्दू परिषद को दी गई है। रेवली देवली से ही ग्राम झालरी, बिजलवास बामनिया, पिपलिया नाथावत, बिसलवा सोनीगरा सहित कई गांव में भी यहीं से अक्षत कलश पहुंचेगे। इस अवसर पर बैंड बाजे के साथ पूरे गांव में भ्रमण किया गया तथा महिलाएं जमकर नाची।