पिपलिया मंडी। जीसीसीआई के राष्ट्रीय महासचिव पुरीष कुमार द्वारा जारी पत्रानुसार पूर्व केंद्रीय मंत्री, राष्ट्रीय कामधेनु आयोग के पूर्व अध्यक्ष और जीसीसीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वल्लभ भाई कथिरिया और निदेशक मंडल द्वारा सर्वानुमति से राष्ट्रीय गौ सेवा संघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री एवं संकल्पित मंदसौर के संस्थापक अध्यक्ष दिलीप धनराज गुप्ता को गाय आधारित उद्योगों का वैश्विक परिसंघ (GCCI) का मध्य प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
जीसीसीआई देशभर में गौ आधारित उद्योगों को बढ़ावा देने और गौ संवर्धन से युवाओं को जोड़ने के लिए कार्य करता है।
मंदसौर जिले के निवासी दिलीप धनराज गुप्ता की नियुक्ति होने पर सभी ने बधाइयां प्रेषित करते हुए वरिष्ठजनों का आभार व्यक्त किया है।