डेस्क। मध्यप्रदेश में ट्रक और बसों के ड्राइवर्स ने हड़ताल खत्म कर दी है। बुधवार से यात्री बस, स्कूल बस और ट्रक सड़कों पर दौड़ने लगे। इंटर स्टेट बसों का संचालन भी होने लगा। दूध और फल-सब्जियों की सप्लाई आम दिनों की तरह सामान्य हो गई।
केंद्र सरकार ने ट्रक ड्राइवर संघ की माँगे मान ली हैं और कहा है कि अभी क़ानून लागू नहीं किया है, उनसे चर्चा कर ही क़ानून लागू होगा। जो संशोधन करना होंगे, वह करेंगे। बुधवार तीन जनवरी से देशभर में ट्रक चलना शुरू हो गए। केंद्र सरकार ने हड़ताल कर रहे ट्रक ड्राइवर्स से काम पर लौटने की अपील की है। नई दिल्ली में केंद्रीय गृहसचिव अजय भल्ला ने मंगलवार को ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस से मीटिंग की। इसके बाद कहा कि नया कानून अभी लागू नहीं हुआ है। भारतीय न्याय संहिता 106/2 लागू करने से पहले AIMTC प्रतिनिधियों के साथ चर्चा होगी, उसके बाद ही कोई निर्णय होगा।
हिट एंड रन कानन में हुए नए बदलाव के खिलाफ कई राज्यों में ट्रक ड्राइवर्स हड़ताल पर थे। इसके चलते पेट्रोल-डीजल, फल-सब्जी और बाकी जरूरी चीजें नहीं पहुंच रही हैं। इससे इन सभी के दाम बढ़ गए हैं। कांग्रेस और भारतीय किसान यूनियन ने ट्रक ड्राइवर्स की हड़ताल का समर्थन किया था, हड़ताल समाप्त की खबर से देशभर में ख़ुशी है।