नीमच। नीमच की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था ज्ञानोदय ग्रुप आफ एजुकेशन में चार दिवसीय 2 जनवरी से 6 जनवरी तक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ संस्था के चेयरमैन अनिल चौरसिया, डायरेक्टर डॉ माधुरी चौरसिया, मुख्य अतिथि बृजेश सक्सेना, कमल गोयल एवं डॉ पृथ्वी सिंह वर्मा के द्वारा किया गया। इस अवसर पर ग्रुप डायरेक्टर डॉ प्रशांत शर्मा, समस्त विभागों के प्राचार्य एवं प्राध्यापक गण उपस्थित थे। कार्यक्रम का प्रारंभ सर्वप्रथम स्वागत उद्बोधन से किया गया। अपने स्वागत उद्बोधन में डॉ सुरेंद्र शक्तावत बीकेबी के प्राचार्य ने अतिथियों का परिचय दिया।
संस्था के अध्यक्ष अनिल चौरसिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि खेलों के बिना जीवन अधूरा है पढ़ाई के साथ-साथ हर एक विद्यार्थी को खेलों में भी अपनी खेल कौशल का विकास करना चाहिए ताकि वह देश के ऊंचाइयों पर पहुंच सके। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बृजेश सक्सेना ने महाविद्यालय के विद्यार्थियों की प्रशंसा करते हुए उन्हें अच्छे खेल भावना से खेलने की सलाह दी। जबकि डॉ पृथ्वी सिंह वर्मा ने ज्ञानोदय महाविद्यालय को इस अंचल का श्रेष्ठ महाविद्यालय बताया। कमल गोयल ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए महाविद्यालय की क्रीड़ा गतिविधियों की प्रशंसा की। कार्यक्रम में ग्रुप डायरेक्टर डॉ प्रशांत शर्मा, आईटीआई की प्राचार्य एचएस राठौर, बीकेबी के प्राचार्य डॉ सुरेंद्र सिंह शक्तावत, नर्सिंग के प्राचार्य डॉ दिनेश पाटीदार, बीएड के प्राचार्य दिनेश तिवारी, डीएड की प्राचार्य दुर्गा चौहान सहित समस्त प्राध्यापकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।
उद्घाटन सत्र में कबड्डी के मैच में प्रथम मैच में बीकेबी ने फार्मेसी की टीम को पराजित किया। वहीं दूसरी तरफ रोमांचक मैच में नर्सिंग की टीम ने बीकेवी 2 की टीम को पराजित कर विजयश्री हासिल की। क्रिकेट मैच में का फार्मेसी की टीम को बीएड की टीम ने एक तरफा मुकाबले में पराजित किया। कार्यक्रम का सफलतम संचालन प्रो पंकज श्रीवास्तव ने किया। आभार प्रदर्शन डॉ विनीता डावर ने किया। उक्त जानकारी खेल अधिकारी महबूब खान ने दी।