नीमच। अन्नपूर्णा सेवा न्यास एवं गोमाबाई नेत्र चिकित्सालय नीमच के संयुक्त तत्वाधान में नेत्र परीक्षण एवं नि:शुल्क चश्मा वितरण का आयोजन 04 जनवरी 2024 को शिवनगर रावणडुंडी नीमच में प्रातः 10 बजे से दोपहर 01 बजे तक होगा। नेत्र परीक्षण के दौरान यदि मोतियाबिंद के आपरेशन की आवश्यक है तो निःशुल्क ऑपरेशन गोमाबाईं नेत्रालय नीमच के माध्यम से किया जावेगा। उक्त जानकारी अन्नपूर्णा सेवा न्यास के संयोजक राकेश पप्पू जैन, श्रीराम गोडबोले, प्रकाश मंडवारिया द्वारा दी गई।इस कैंप के संयोजक ललित पाटीदार, राकेश किलोरिया और घनश्याम शर्मा रहेंगे।
आग्रह है कि निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर में समय पर पहुंचकर अपना पंजीयन करवाए। पास की नजर के चश्मे का वितरण निःशुल्क अन्नपूर्णा सेवा न्यास के सौजन्य से होगा।