भौरासा।मुंबई से अयोध्या पैदल जा रही शबनम शेख उसके दो साथी विनोद पांडे व रामानुज शर्मा ने बुधवार को सुबह देवास से निकाल कर सुबह भोपाल की ओर अपना रुख किया। वहीं इसी बीच भोरासा क्रॉसिंग पर इस दौरान शबनम का नगर परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के द्वारा स्वागत किया गया। इस दौरान भाव विभोर होकर शबनम ने कहा कि मध्य प्रदेश खासकर देवास, इंदौर, मालवा क्षेत्र में हमे बहुत प्यार और सम्मान मिल रहा है मैं अभिभूत हूं इस क्षेत्र के लोगों द्वारा किए गए स्वागत से। शबनम ने यह भी कहा कि भगवान श्री राम सिर्फ हिंदुओं के नहीं बल्कि समूचे विश्व के है उन्हें सबको मानना चाहिए और कहां की यह प्रेरणा हमें अभी से नहीं बचपन से मिली है वही हम भारत में पड़े लिखे और बड़े हुए हैं और जातक की मुझे ज्ञात है कि हर घर में राम की ही चर्चा होती है चाहे हिंदू हो या मुस्लिम या सीख हो हर घर मे राम ही की चर्चा होती है मैंने बचपन से रामायण मैं देखा है महाभारत में देखा है कार्टून में देखा है सीरियल रामलीला में देखा है और मैं महाराष्ट्र से बिलॉन्ग करती हूं वहां पर हर त्यौहार होली हो या दिवाली गणेश चतुर्थी हो सभी त्योहार अच्छे से मिलकर मनाए जाते हैं और कहां की अयोध्या जाना कोई गलत बात नहीं है जब हमारे हिंदू भाई दरगाहो पर जाकर चादर चढ़ाते हैं तो वही मौलवी उनका स्वागत करते हैं मुझे बहुत खुशी हो रही है कि मैं अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन करुंगी और इस भव्य मंदिर को देखूंगी जिसे देखने की मेरी तमन्ना है।