BREAKING NEWS
BIG REPORT : कथित शुद्धिकरण के विरोध में कांग्रेस का.. <<     BIG NEWS : नशे की बड़ी खेप पर खाकी का वार, स्विफ्ट कार.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : नीमच में निकली भव्य तिरंगा रैली, देशभक्ति.. <<     NEWS : सालवी सूत्रकार महासभा का आयोजन 15 अगस्त को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : सोशल मीडिया पर हथियार और तलवार के साथ.. <<     NEWS : शिक्षक संघ प्रगतिशील ने नवागत जिला शिक्षा.. <<     BIG NEWS : वन विभाग की छापेमारी में खुला राज, घर में.. <<     KHABAR : रतलाम में कलेक्टर बने 5वीं कक्षा के टीचर,.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर नीमच कलेक्टर हिमांशु.. <<     BIG NEWS : स्विफ्ट डिजायर में डोडाचूरा की बड़ी खेप,.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत दतिया पुलिस ने.. <<     NEWS : ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में चुनावी.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर पेच एरिया कांग्रेस.. <<     NEWS : 15 अगस्त को चित्तौड़गढ़ में गूंजेगा.. <<     नीमच के पिपलोन में किसान मोर्चा की भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 3, 2024, 5:38 pm
BIG NEWS : जिला प्रेस क्लब नीमच के चुनाव 14 जनवरी को, फाइनल सदस्यों की सूचि जारी, इस दिन से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया, पढ़े खबर  

Share On:-

नीमच। नीमच जिला प्रेस क्लब (रजि) की बैठक बुधवार को संपन्न हुई। बैठक में कोर कमेटी के सदस्य की उपस्थिति में 2024 के चुनाव को लेकर सदस्यों की अंतिम सूची पर मुहर लगी। साथ ही 07 जनवरी को होने वाले चुनाव को 14 जनवरी तक आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया। 
कोर कमेटी के सदस्य दीपेश जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला प्रेस क्लब के अध्यक्ष राहुल जैन का कार्यकाल 31 दिसंबर को खत्म हो चुका है। 2024 चुनाव के लिए कार्यकारणी का गठन किया जाना है। जिसको लेकर जिला प्रेस क्लब की फाइनल सूची तैयार कर जारी कर दी गई है। जिसमें 30 दिसम्बर तक आनलाइन फार्म भरे गए सदस्यों में पत्रकारिता करने वाले शहरी व ग्रामीण पत्रकार को शामिल किया गया है। 
नई कार्यकारिणी के निर्वाचन के लिए नामांकन 07 जनवरी से 12 जनवरी तक शाम 5 बजे तक ही भरे जायेंगे। 13 जनवरी शाम 5 बजे तक नाम वापसी होगी। सूची जारी होने के बाद से ही जिला प्रेस क्लब (रजि) चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू की गई है। आचार संहिता का पालन को लेकर कोर कमेटी निगरानी रखेगी। वहीं अनुशासनहीनता करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। 14 जनवरी रविवार को जिला प्रेस क्लब (रजि) के चुनाव होंगे। जिसमें लोकतंत्र प्रणाली के तहत प्रेस क्लब का अध्यक्ष नियुक्त किया जाएगा। 
कोर कमेटी की बैठक में पहलाद भट्ट, चिंटू शर्मा, कृष्ण शर्मा, सुरेश सन्नाटा, संजय यादव, मनीष बागड़ी, महेश जैन, दीपेश जोशी सहित कोर कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE