शाजापुर। अयोध्या में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में अयोध्या से आए पूजित अक्षत कलश की ग्राम खोकरा कला में विशाल भव्य कलश यात्रा निकाली जिसमें बैंड व ढोल व अक्षत कलश के साथ घाट मंदिर से प्रारंभ होकर मेंनमार्केट राजपूत मोहल्ले से होते हुए भेरुजी के यहां से माणि बस स्टैंड हनुमान मंदिर पर समापन के पश्चात महाप्रसाद वितरण की गई साथ सभी भक्तजनों से 22 जनवरी को भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचंद्र जी की महाआरती महाभंडारा भोजन प्रसादी हनुमनमणि बस स्टैंड पर आने का आग्रह किया इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राकेश पाटीदार सहित ग्राम के सभी भक्तजन व माता बहने उपस्थित रही है।