खरगोन। अयोध्या में बनाए गए भव्य राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए आए अक्षत कलश डोले में बिठाकर ग्राम छोटी कसरावद में भव्य अक्षत कलश यात्रा निकाली गई।अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण राम भक्तों आमंत्रित करने के लिए भेजे गए अक्षत कलश को ग्राम छोटी कसरावद में विभिन्न जगहों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। गणेश मंदिर मेन रोड से निकला कलश पूजन के साथ राम भक्तों का गांव में घर घर जाकर निमंत्रण दिया गया। कलश के स्वागत के साथ जय श्री राम के नारे लगे। पूरा गांव भक्तिमय हो गया। सरपंच प्रतिनिधि सुरजीत राठौर द्वारा सभी को निमंत्रण दिया गया।