BREAKING NEWS
BIG REPORT : कथित शुद्धिकरण के विरोध में कांग्रेस का.. <<     BIG NEWS : नशे की बड़ी खेप पर खाकी का वार, स्विफ्ट कार.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : नीमच में निकली भव्य तिरंगा रैली, देशभक्ति.. <<     NEWS : सालवी सूत्रकार महासभा का आयोजन 15 अगस्त को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : सोशल मीडिया पर हथियार और तलवार के साथ.. <<     NEWS : शिक्षक संघ प्रगतिशील ने नवागत जिला शिक्षा.. <<     BIG NEWS : वन विभाग की छापेमारी में खुला राज, घर में.. <<     KHABAR : रतलाम में कलेक्टर बने 5वीं कक्षा के टीचर,.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर नीमच कलेक्टर हिमांशु.. <<     BIG NEWS : स्विफ्ट डिजायर में डोडाचूरा की बड़ी खेप,.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत दतिया पुलिस ने.. <<     NEWS : ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में चुनावी.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर पेच एरिया कांग्रेस.. <<     NEWS : 15 अगस्त को चित्तौड़गढ़ में गूंजेगा.. <<     नीमच के पिपलोन में किसान मोर्चा की भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 3, 2024, 7:32 pm
NEWS : गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा के लिए नेकी की दीवार पर बहुतायत में कपड़ों की आवक, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। आचार्य तुलसी बहुउद्देशिय फाऊण्डेशन (एटीबीएफ) द्वारा संचालित नेकी की दिवार पर प्रतिदीन लगभग 300 से 500 जोडी कपड़ों का आवागमन निर्बाध चल रहा है। इसके बाद भी कपडो का लगातार आवागमन बना हुआ है।  लगभग 30 से 40 हजार जोडी कपड़े चप्पल एवं अन्य सामग्री का स्टॉक के रूप में (एटीबीएफ) द्वारा संचालित नेकी की दीवार पर उपलब्ध हो गया।
एटीबीएफ़ देव शर्मा के अनुसार उपलब्ध सामग्री को वास्तविक जरुरतमंद तक पहुंचाने के लिये संस्थापक सुनील ढीलीवाल की सहमति से पांच पिकअप व पांच ऑटो लोड कर ग्रामीण क्षेत्रों में वितरण हेतु भेजे गये। जिसमे एक पिकअप निम्बाहेड़ा महिला टीम एटीबीएफ को ललित टेहल्यानी द्वारा सौंपी गई। दूसरी पिकअप भादसोड़ा सुरेश चण्डालिया को कुन्दन गुर्जर द्वारा तीसरी केल्झर व आसपास क्षेत्रों में कॉर्डिनेटर नासिर हुसैन द्वारा वितरित किये गये। चौथी गिलुण्ड क्षेत्र में अंकित चौपडा को अपुल चीपड द्वारा हस्तांतरित की गई। पांचवी अभयपुरा घाटा के लिये संजय जैन द्वारा सरपंच रघुवीर सिंह को सौंपी गई। इसी क्रम में एक ओटो कॉर्डिनेटर मदन गिरी द्वारा लोड करवा स्वयं वितरण किया गया। दूसरा ऑटो शाहनवाज शैख एवं मो असफाक व टीम एटीबीएफ मोहर मंगरी में वितरण किया गया। तीसरा ऑटो मुकेश शर्मा एवं बालकिशन भोई द्वारा हडमाला कच्ची बस्ती में जरूरतमन्दो तक पहुंचाया गया। चौथा ऑटो रामदेव जी का चन्देरिया रेनू उपाध्याय एव मुकेश शर्मा को कैलाश सोनी द्वारा वितरण हेतु सौंपा गया। पांचवा ऑटो दिनेश वैष्णव, राजमल प्रजापत, लक्षमण छीपा, राजकुमार कुमावत, उषा कुमावत आदि के सहयोग से भदेसर मोहित खटोड़ तक पहुंचाया गया।
अर्पित बोहरा के अनुसार समस्त वाहनों को संस्थापक सुनील ढीलीवाल द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर संस्थापक ढीलीवाल ने सभी को निर्देशित किया कि तमाम वस्तुएं वास्तविक जरूरतमन्द तक पहुंचे इसके लिये समस्त टीम कॉर्डिनेटर्स वितरण व्यवस्था पर निगाह रखें। उन्होंने विशिष्ट सेवाओं के लिए मोहम्मद इमरान, भेरू गाडरी एवं रमेश जायसवाल का आभार व्यक्त किया।
निंबाहेड़ा महिला टीम से वर्षा कृपलानी एवं ज्योत्सना वीरवाल ने समस्त कोऑर्डिनेटर टीम चित्तौड़गढ़ की सेवाओं की प्रशंसा करते हुए एटीबीएफ की तमाम योजनाओं में महिला टीम निंबाहेड़ा की सहभागिता का संकल्प लिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE