BREAKING NEWS
BIG REPORT : कथित शुद्धिकरण के विरोध में कांग्रेस का.. <<     BIG NEWS : नशे की बड़ी खेप पर खाकी का वार, स्विफ्ट कार.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : नीमच में निकली भव्य तिरंगा रैली, देशभक्ति.. <<     NEWS : सालवी सूत्रकार महासभा का आयोजन 15 अगस्त को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : सोशल मीडिया पर हथियार और तलवार के साथ.. <<     NEWS : शिक्षक संघ प्रगतिशील ने नवागत जिला शिक्षा.. <<     BIG NEWS : वन विभाग की छापेमारी में खुला राज, घर में.. <<     KHABAR : रतलाम में कलेक्टर बने 5वीं कक्षा के टीचर,.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर नीमच कलेक्टर हिमांशु.. <<     BIG NEWS : स्विफ्ट डिजायर में डोडाचूरा की बड़ी खेप,.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत दतिया पुलिस ने.. <<     NEWS : ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में चुनावी.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर पेच एरिया कांग्रेस.. <<     NEWS : 15 अगस्त को चित्तौड़गढ़ में गूंजेगा.. <<     नीमच के पिपलोन में किसान मोर्चा की भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 3, 2024, 7:43 pm
NEWS : व्यापारिक एकता सम्मेलन स्नेह मिलन समारोह 7 को, 4 हजार व्यापारी लेंगे भाग, तैयारी को लेकर बैठक का आयोजन, पढ़े रेखा खाबिया की खबर    

Share On:-

चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ व्यापार महासंघ के तत्वावधान में 7 जनवरी को व्यापारिक एकता सम्मेलन स्नेह मिलन समारोह का आयोजित किया जाएगा।
महासंघ संस्थान के अध्यक्ष सुनील जागेटिया ने बताया कि चित्तौड़गढ़ के समग्र व्यापारिक संगठनों जिनकी संख्या करीब 45 से 50 के बीच में है उन सभी संस्थाओं को जोड़कर के महासंघ संस्थान बनाया गया है। चामटीखेड़ा रोड़ स्थित कार्यालय में हुई बैठक के निर्णयानुसार इन सभी व्यापारियों का एकता सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। जिसमें समस्त व्यवसाय से जुड़े व्यापारियों को निमंत्रित किया जाएगा। व्यापारियों में आपसी सद्भाव, एकता और अखंडता बनाए रखने एवं सभी समस्याओं का निराकरण एक मंच के नीचे हो सके इसी उद्देश्य को लेकर आयोजित इस सम्मेलन में लगभग 4 हजार की संख्या में व्यापारी भाग लेंगे।
महासचिव राजकुमार बज ने बताया कि सम्मेलन की तैयारियां जोरों पर है। शहर के सभी एरिया में प्रतिनिधित्व द्वारा निमंत्रण पत्र बंटवाए जा रहे हैं साथ ही सभी व्यापारियों से इस एकता सम्मेलन में अधिकाधिक संख्या में जाने की अपील की गई। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक राजेंद्र दुष्यंत, एडीएम अभिषेक गोयल भी भाग लेंगे।
सचिन प्रतीक बोराने ने बताया कि कार्यक्रम में ऐड चलाने के लिए एलईडी की व्यवस्था की जाएगी। विज्ञापन के प्रसार प्रसार के लिए कियोस्क लगाए जाएंगे। प्रतिष्ठान विज्ञापन बैनर लगेंगे।
मीटिंग में उपस्थित महासंघ के संरक्षक मंडल सुरेश कुमार जैन, अनिल सेठिया, ओमप्रकाश लड्ढा, विनोद मलकानी, नंदलाल बलोची, संयोजक किरण डांगी, राजेश विरानी, कोषाध्यक्ष सुनील कोठारी, सचिन प्रतीक बोहरा, ऐवंत मेहता, प्रहलाद पटवा, लोकेंद्र भड़कतिया, प्रहलाद जागेटिया, गोविंद पटवा, अनिल सुराणा, विजय तातेड़, शरद नामधर, राधेश्याम अग्रवाल, प्रमोद काबरा, दिनेश हेड़ा, नरोत्तम हेड़ा, राजेंद्र नाहटा, विशाल सरूपरिया, देवेंद्र मोदी, विनीत भडकतिया, मनीष बांगड़, मुकेश बेद, ऋषभ डांगी, अनिल पटवारी, राजेश सेठिया, राजू वेद, मोहम्मद रफीक नागोरी, मुकेश जाट, संजय जैन, नवीन मुंद्डा, अजय बनवार, रूपेश कलंत्री सहित कई व्यापारीगरण थे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE