चित्तौडगढ। विधानसभा चुनाव में विजयी होने व लगातार तीसरी बार विधानसभा क्षेत्र चित्तौड़गढ़ से विधायक बनने पर सकल दिगम्बर जैन समाज द्वारा बुधवार को विधायक कार्यालय पर विधायक चंद्रभानसिंह आक्या का स्वागत व अभिनन्दन किया गया।
विधायक आक्या ने अपने स्वागत से अभिभुत हो सकल जैन समाज का आभार व्यक्त किया व अपनी जीत को क्षेत्रवासियो की जीत बताते हुए कहा कि वे हमेशा क्षेत्रवासीयो की सेवा में तत्पर रहेंगें।
इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष पारस सोनी, मंत्री रमेश अजमेरा, नेमीचंद अग्रवाल, महेन्द्र टोंग्या, ओमप्रकाश अजमेरा, राजेन्द्र गोधा, राजकुमार बैद, राजेन्द्र गंगवाल, महावीर बैद, नवीन गदिया, देवेन्द्र अजमेरा, कमल गदिया, दिलीप सोगानी, सुनील पाटनी सहित बढ़ी संख्या में जैन समाज के पदाधिकारी उपस्थित थे।