BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वस्थ आयु के लिए योग थीम पर मनाया जाएगा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भाटखेड़ी बुजुर्ग में क्लस्टर स्तरीय.. <<     BIG NEWS : पीलियाखाल नदी किनारे मिली नवजात, रोने की.. <<     BIG NEWS : नशा तस्करों पर पिपलिया मंडी पुलिस का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : टीईटी मुद्दे पर 2010 से पूर्व नियुक्त.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद का सात दिवसीय योग शिविर.. <<     BIG NEWS : राजस्थान में तस्करी का बड़ा नेटवर्क.. <<     NEWS : मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र का असर, राजस्थान की.. <<     NEWS : निंबाहेड़ा में कांग्रेस संगठन की मजबूती पर.. <<     KHABAR : पीएम आवास मेला एवं स्वनिधि महोत्सव में.. <<     KHABAR : 251 दीपों की रोशनी में मनाई महाराणा प्रताप.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 4, 2024, 11:09 am
KHABAR : हरि नाम का सुमिरन करने से जीवन का कल्याण हो जाता है- प्रमोद उपाध्याय, आदित्य स्टेट कॉलोनी में शिव महापुराण कथा का आयोजन, पढ़े खबर   

Share On:-

नीमच। हरि नाम का सुमिरन करने से जीवन का कल्याण होता है। हरि इच्छा को हमें स्वीकार करना चाहिए। यह मनुष्य का कर्तव्य भी है। दुख से बड़ी राम नाम की माला है। परमात्मा का स्मरण करेंगे तो दुख आता ही नहीं है। तन मन धन धर्म के साथ रहना चाहिए तभी जीवन सफल होता है। यह बात भागवताचार्य प्रमोद उपाध्याय ने कही। वे महू रोड स्थित आदित्य स्टेट में आयोजित शिव पुराण कथा में बोल रहे थे।उन्होंने कहा कि संसार में चाहे कैसी भी संतान हो मां कभी भी संतान की बुराई नहीं करती है। संतान को सदैव जीवन की उत्कृष्ट और सफलता की राह दिखाती है। नारी का लज्जा संसार में सबसे बड़ा गहना होता है। उसकी रक्षा करना पृथ्वी के प्रत्येक प्राणी का कर्तव्य होता है। 
महाराज ने गणपति जन्म के विषय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि माता पार्वती ने अपने मेल से एक गण बनाकर उसमें प्राण प्रतिष्ठा की और माता पार्वती स्नान के लिए भीतर चली गई और बाहर सुरक्षा के लिए गण को विराजित कर दिया था। तब वहां शंकर भगवान पहुंचे और गण और शिव के बीच युद्ध हुआ और युद्ध में शंकर भगवान ने गण का सर धड़ से अलग कर दिया। तब माता पार्वती ने क्रोध किया और कहा कि मेरे गण को जीवित करना आपका कर्तव्य होगा नहीं तो में पृथ्वी पर विनाश कर दूंगी। तब शंकर ने अपने गण को भेजा और कहा कि जो माता अपने बच्चों को पीठ दिखा कर बैठी हो उसके बच्चे को लेकर आ जाना। तब एक हथिनी अपने बच्चे को पीठ दिखा कर बैठी थी। गण उसी हाथी के बच्चे को ले आए और गण को हाथी का सर लगा दिया था। तभी से गणेश जी प्रथम पूज्य का वरदान मिला था। शिव कथा जगत को पावन करने वाली ज्ञान गंगा है। अहंकार काम क्रोध मोह टूटने से जीवन में सफलता मिलती है। यदि हम सुख में शिव का स्मरण करे तो दुख कभी नहीं आता है। धर्म के मार्ग पर चलने वाले का सदैव कल्याण होता है। मनुष्य जीवन में यदि सफलता प्राप्त करनी है तो निंदा का अपराध करने से बचना चाहिए। हरी इच्छा को स्वीकार करना मनुष्य का कर्तव्य है। हरी इच्छा को हमें स्वीकार करना चाहिए यह मनुष्य का कर्तव्य भी है। दुख से बड़ी राम नाम की माला है। परमात्मा का स्मरण करेंगे तो दुख आता ही नहीं है। तन मन धन धर्म के साथ रहना चाहिए तभी जीवन सफल होता है कथा में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे। महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया।
गणपति जन्म पर पुष्प वर्षा-
महाराज ने शिव पुराण के मध्य जब गणपति जन्म का प्रसंग बताया तो भक्ति पंडाल गणपति के जयकारों से गूंज उठा। भगवान बाल गणेश का अभिनय में नन्हे 8 माह के बालक शिवाय पुत्र नेहा अजय यादव को सजाया गया। इस अवसर पर मेरे घर पधारो गणपति आज पधारो भजन पर श्रद्धालु झूम उठे।
शिव पुराण में आज गणपति विवाह-
शिव पुराण के मध्य आज गुरुवार को महाराज श्री गणपति रिद्धि सिद्धि विवाह के विषय पर मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। शुक्रवार को 12 ज्योतिर्लिंग दर्शन एवं हवन यज्ञ के साथ कथा का विश्राम होगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE