गरोठ। क्रिकेट क्लब गरोठ के तत्वाधान में दशहरा मैदान गरोठ पर आयोजित आठ दिवसीय अखिल भारतीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता 03 जनवरी बुधवार को संपन्न हुई। फ़ाइनल मैच में विजेता टीम ढाबला गुर्जर को राशि 01 लाख 01 हजार रुपये नगद एवं ट्राफी व उप विजेता टीम आणंद गुजरात को राशि 51 हजार रुपये नगद एवं ट्रॉफी अतिथि सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक हरदीप सिंह डंग, विधायक चंदरसिंह सिसोदिया, गरोठ क्रिकेट क्लब संरक्षक जगदीश अग्रवाल, क्लब अध्यक्ष सचिन अग्रवाल की उपस्थिति में प्रदान की गई।