मनासा। नगर की वर्धमान जैन धर्मशाला परिसर में 7 जनवरी रविवार को विशाल नि:शुल्क सर्वरोग चिकित्सा शिविर का आयोजन होने जा रहा है।
रोटरी क्लब अध्यक्ष निरंजन बसेर ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि शिविर पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल उदयपुर एवं रोटरी क्लब मनासा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें 30 सदस्यीय टीम विभिन्न बीमारियों की जांच करेगी तथा जांच व भर्ती वाले मरीजों को उसी दिन उदयपुर हॉस्पिटल निःशुल्क ले जाने की सुविधा रहेगी। शिविर सुबह 10 बजे से प्रारंभ होकर दोपहर 02 बजे तक रहेगा। जिसमे चयनित मरीजों की निःशुल्क सभी सामान्य जांचें, आंखों के निःशुल्क लैंस सहित ऑपरेशन, निःशुल्क सभी सामान्य आपरेशन, नाक, कान, गले संबंधी सभी रोग, कमर, घुटने, चर्म रोग, दांतों संबंधी सभी रोग, बुखार एवं एलर्जी उपचार, समस्त बाल रोगों के निःशुल्क उपचार के साथ ही मरीजों के रहने एवं भोजन की सुविधा भी उदयपुर अस्पताल में निःशुल्क रहेगी।
अतः शिविर का लाभ लेने के लिए रोगी अपना आधार कार्ड साथ लाए और शिविर का लाभ लेवे।