नीमच। कोशल्या फाउंडेशन के नेतृत्व में आयोजक कुलदीप सिंह पवार द्वारा स्वर्गीय सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की स्मृति में संभाग स्तरीय 11 दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन समीपस्थ गांव आक्या में खेला जा रहा। दूसरे दिन सुबह 10 बजे से शाम 04 बजे तक क्रिकेट टूर्नामेंट में चार टीमों ने हिस्सा लिया। जिसमे नीलकंठ पूरा, अचारी, राशमी, भाटखेड़ा की टीमों ने हिस्सा लिया। दूसरे दिन क्वार्टर फाइनल में राशमी राजस्थान की टीम विजेता रही।
आयोजनकर्ता ने बताया कि संभाग स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में नीमच जिले सहित संभाग की कई टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रथम विजेता टीम को 71 हजार का पुरुस्कार दिया जाएगा। खेल समापन के बाद बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को बैट देकर सम्मानित किया गया।