नीमच। कोशल्या फाउंडेशन के नेतृत्व में आयोजन कुलदीप सिंह पंवार द्वारा स्वर्गीय सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की स्मृति में संभाग स्तरीय 11 दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन आक्या में रखा गया हैं। गुरूवार सुबह 10 बजे से देर शाम 5 बजे तक क्रिकेट टूर्नामेंट में चार टीमों ने हिस्सा लिया। जिसमे बोरखेड़ी पानेरी, रेवली देवली, जावी और जाखमिया के खिलाड़ियों ने अपना दम दिखाया। जिसमे जाखमिया की टीम ने विजय होकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
आयोजनकर्ता ने बताया कि संभाग स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में नीमच जिले सहित संभाग की कई टीमें हिस्सा ले रही हैं। फ़ाइनल में विजेता टीम को 71 हजार का पुरुस्कार दिया जाएगा।