नयागांव। शाम को केशरपुरा से पहले जावरा-नयागांव फोरलेन पर स्थित टायर की दुकान में अज्ञात कारणों के चलते आग लगने से दुकान में रखे सारे सामान जलकर राख हो गए। वहीं दुकान में रखा घरेलू गैस सिलेंडर भी आग की चपेट में आ गया। आग लगने से सिलेंडर फटा जिसकी आवाज नयागांव तक सुनी गई। सिलेंडर फटा तो सिलेंडर का एक हिस्सा जमीन के अंदर घुस गया और सिलेंडर का ऊपरी हिस्सा दूर उड़ गया। गनीमत रही की दुकानदार हादसे के वक्त नयागांव सब्जी लेने गया था। नहीं तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।
दुकानदार मकसूद ने बताया कि दुकान में घर पर भेजने के लिए नगद रूपये लाया था वह भी जलकर राख हो गये। मकसूद ने कपड़े पहने हुए थे वह बचे बाकि कुछ नहीं बचा। सूचना पर नगर परिषद नयागांव व विक्रम सीमेंट की दमकल पहुंच कर आग पर काबू पाया गया। आग कैसे लगी उसकी जांच की जा रही हैं।