नीमच। शहर के उपनगर बघाना से आज माता वैष्णोदेवी दर्शन के लिए अहीर समाज के युवाओं का साइकल जत्था रवाना हुआ। साइकल यात्रा के इस जत्थे में 50 युवा शामिल हैं। आज शुक्रवार सुबह रहवासियों ने युवाओं को तिलक लगाकर, माला पहनाकर और मुँह मीठा कराकर सकुशल यात्रा के लिए विदाई दी।
साइकल यात्रा का पहला पड़ाव भीलवाड़ा में होगा। भीलवाड़ा रूककर सभी भक्त रात्रि विश्राम करेंगे और अगली सुबह फिर यात्रा के लिए रवाना होंगे। यात्रा में कपिल अहीर, तरुण अहीर, मनीष अहीर, सुदामा अहीर, राकेश अहीर, कमल अहीर और गोलू अहीर सहित 50 यात्री शामिल हैं।