चित्तौड़गढ़। हिंदू जागरण मंच चित्तौड़ प्रांत की बैठक 2 एवं 3 जनवरी को गांधीनगर स्थित विद्या निकेतन विद्यालय में संपन्न हुई।
बैठक में संगठन के अखिल भारतीय सहसंयोजक कमलेश सिंह एवं राजस्थान क्षेत्र संगठक मुरली मनोहर ने संगठन के प्रमुख आयाम की कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी को जानकारी दी। प्रांत संयोजक रविकांत त्रिपाठी ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नवीन दायित्व सौंपे। जिसके तहत हिंदू जागरण मंच चित्तौड़ प्रांत कार्यालय प्रमुख राजकुमार कुमावत, प्रांत प्रचार प्रमुख टोली सदस्य श्रवण सोनी, जिला संयोजक हितेश चतुर्वेदी, जिला सहसंयोजक मनोज साहू व विकास सोनी को जिम्मेदारी दी गई।
जिला मीडिया प्रभारी उमेश अजमेरा ने बताया कि प्रांत बैठक में विभिन्न जिलों से 200 पदाधिकारी उपस्थित हुए। व्यवस्थाओं में चित्तौड़गढ़ प्रांत कार्यकारिणी सदस्य सुरेंद्र सिंह सोलंकी, विजय माली, सना प्रजापत, रवि बाथरा, सत्यनारायण बालोदिया, सचिन यति, गोपाल छीपा, भारत सोनी, उत्तम सिंह चौहान, रवि सेन, राकेश खाब्या, बबलेश शर्मा, सुरेश जोशी, महावीर कीर, भारत सिंह राठौड़, हरीश वेद, गोविंद ईनाणी ने सेवाएँ दी। कार्यक्रम में प्रान्त, जिला व नगर के पदाधिकारी उपस्थित रहे।