BREAKING NEWS
BIG REPORT : कथित शुद्धिकरण के विरोध में कांग्रेस का.. <<     BIG NEWS : नशे की बड़ी खेप पर खाकी का वार, स्विफ्ट कार.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : नीमच में निकली भव्य तिरंगा रैली, देशभक्ति.. <<     NEWS : सालवी सूत्रकार महासभा का आयोजन 15 अगस्त को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : सोशल मीडिया पर हथियार और तलवार के साथ.. <<     NEWS : शिक्षक संघ प्रगतिशील ने नवागत जिला शिक्षा.. <<     BIG NEWS : वन विभाग की छापेमारी में खुला राज, घर में.. <<     KHABAR : रतलाम में कलेक्टर बने 5वीं कक्षा के टीचर,.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर नीमच कलेक्टर हिमांशु.. <<     BIG NEWS : स्विफ्ट डिजायर में डोडाचूरा की बड़ी खेप,.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत दतिया पुलिस ने.. <<     NEWS : ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में चुनावी.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर पेच एरिया कांग्रेस.. <<     NEWS : 15 अगस्त को चित्तौड़गढ़ में गूंजेगा.. <<     नीमच के पिपलोन में किसान मोर्चा की भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 5, 2024, 11:30 am
NEWS : अरबन बैंक निदेशक मण्डल की बैठक सम्पन्न, सभी शाखाओं पर ऋण मेलों का आयोजन होगा, भव्य मकर संक्रान्ति महोत्सव 14 को, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चितौड़गढ़। चितौड़गढ़ अरबन को-ऑपरेटिव बैंक लि के निदेशक मण्डल की बैठक बैंक चेयरमेन डॉ आईएम सेठिया की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें व्यवसाय वृद्धि के मद्देनजर सभी 07 शाखाओं पर दो दिवसीय ऋण मेंला लगाने तथा आगामी 14 जनवरी, 2024 को भव्य मकर संक्रान्ति महोत्सव के आयोजन का निर्णय लिया गया।
प्रबन्ध निदेशक वन्दना वजीरानी के अनुसार उपाध्यक्ष शिवनारायण मानधना, निदेशक बालकिशन धूत, रणजीत सिंह नाहर, बाबरमल मीणा, सीए दीप्ती सेठिया डाड़, हेमन्त कुमार शर्मा, सीए नितेश सेठिया के सानिध्य में बैठक हुई। लिये गये निर्णयों की जानकारी देते हुए बताया कि बैंक के सदस्यों एवं ग्राहकों के लिए पूर्व के वर्षों की भांति इस वर्ष भी भव्य मकर संक्रान्ति महोत्सव 14 जनवरी, रविवार अपरान्ह 3 बजे इन्दिरा प्रियदर्शिनी ऑडिटोरियम में आयोजित किया जायेगा। जिसमें सोनी टीवी, जी टीवी, कलर्स चेनल के कलाकारों सहित अन्य कलाकार अपनी रंगारंग प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को आनन्दित करेगे।
बैठक में बैंक चेयरमेन डॉ सेठिया ने व्यवसाय वृद्धि के संकल्प के मद्देनजर आगामी 3 जनवरी से 4 जनवरी को बेगूं, 4 से 5 को निम्बाहेडा, 8 से 9 को कपासन, 10 व 11 को बडीसादडी, 11 व 12 जनवरी को चन्देरिया एवं प्रतापगढ़ में दो दिवसीय ऋण मेला आयोजित किया जायेगा। जिसमें बैंक निदेशक व मनोनीत नोडल अधिकारी सहित शाखा टीम के सदस्यगण चुनिन्दा ग्राहकों से भी व्यक्तिगत सम्पर्क कर बैंक से जुडने का आह्वान करेगे। वहीं पात्र आवेदन पर तत्काल ऋण स्वीकृतियां भी दी जायेगी। वहीं दिनेश खण्डेलवाल महाप्रबन्धक, जेपी जोशी प्रबन्धक प्रशासनद्ध को नोडल अधिकारी बनाया गया है। चितौड़गढ़ शाखा में यह अभियान 1 से 20 जनवरी के मध्य चलेगा जहॉ सभी शाखाओं से आने वाले प्रस्ताव भी स्वीकार किये जायेगे। इस अभियान के निमित बैंक ने ऋण की ब्याज दरों में भी भारी कमी की है एवं कोई चार्ज शुल्क नहीं लगाने का निर्णय भी लिया गया है। 
डॉ सेठिया के अनुसार ग्राहकों को सभी प्रकार की ऑनलाईन सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE