भोरासा। नगर में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी हनुमान अष्टमी महापर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया, जिसको लेकर नगर के खेड़ापति मंदिरों में विशेष तैयारियां की गई थी इसके साथ ही बड़े हनुमान चौक में स्थित श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर पर पुष्पमालाओं से विशेष सजा सज्जा की गई थी। वहीं विशेष विद्युत सज्जा, विशेष श्रृंगार, भव्य आरती सहित सुंदरकांड और महाप्रसादी का आयोजन किया गया। वहीं गड़ी मंदिर पर स्थित बाबा श्री खेड़ापति का विशेष श्रंगार कर प्रसादी का वितरण किया गया। छोटे हनुमान चौक में श्री पंचमुखी हनुमान जी का विशेष शृंगार कर भव्य आरती की गई। इसी तरह भौरसा फाटा स्थित रोड पर मंदिर में बाबा श्री बालाजी महाराज का भी आकर्षक श्रंगार किया गया था।