देवास। शहर के तुकाजी राव पवार स्टेडियम में ब्रह्म कुमारी संस्थान द्वारा खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक गायत्री राजे पवार, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, प्राधिकरण अध्यक्ष राजेश यादव, महापोर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, सभापति रवि जैन, ब्रह्माकुमारी प्रेमलता दीदी सहित बड़ी संख्या में आमजन भी मौजूद रहे।
जहां कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी संस्थान की शिवानी दीदी द्वारा यहां पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए बताया कि हमारी जो भी परिस्थिति आती है हमारे जीवन में जो हमारी खुशियां हमसे दूर करती उसके लिए कोई जिम्मेदार नहीं है, उसके लिए हमारी सोच जिम्मेदार है।
विधायक गायत्री राजे पवार ने कहा कि आज ब्रह्माकुमारी जी के कार्यक्रम खुशियों के पासवर्ड में देवास पधारे शिवानी दीदी के आध्यात्मिक प्रवचन सुनने का मौका मिला है। मेरा मानना है जितनी भी देवास की जनता ने उनकी बातों को सुना होगा, उनको अपने जीवन में उतारकर एक बेहतर जिंदगी जीने के लिए प्रेरित हुए होंगे।
डा. सविता दीदी ने बताया कि आज खुशियों के पासवर्ड कार्यक्रम में पधारे अंतरराष्ट्रीय स्पीकर शिवानी दीदी द्वारा आध्यात्मिक प्रवचन दिया गया। उन्होंने कहा की सही दिशा में सोचते हैं तो हमारी खुशी कभी गुम नहीं होगी और हम खुश रहकर हमारे जीवन के सारे कर्म सारी स्थिति मे रहकर कर पायेंगे। ये जो आध्यात्मिक ऊर्जा है उनका वायब्रेशन है जिससे इतना अच्छा कार्यक्रम हो पाया।