नीमच। शहर के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था ज्ञानोदय ग्रुप ऑफ एजुकेशन में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी मिनी ओलंपियाड 2024 का आयोजन किया जा रहा है। मिनी ओलंपिक के तीसरे दिन के अतिथि अनिल चौरसिया, अशोक महावर, अरबाज खान (मिस्टर एमपी), रवि दीवान, साबिर मसूदी, योगेश प्रजापति पार्षद थे। अतिथियों द्वारा आज की प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष अनिल चौरसिया ने अपने उद्बोधन कहा कि खेलों के बिना जीवन अधूरा है। पढ़ाई के साथ-साथ जीवन में खेलो का भी अमूल्य स्थान हैं। आप सभी बेहतर खेल का प्रदर्शन करे।
यह जानकारी देते हुए ज्ञानोदय महाविद्यालय के खेल अधिकारी महबूब खान ने बताया कि पाँच दिवसीय खेलकूद का तीसरा दिन बेहद रोमांचक रहा। कबड्डी का पहला मैच बालकवि बैरागी महाविद्यालय एवं बीएड महाविद्यालय के मध्य हुआ। दूसरा मैच ज्ञानोदय नर्सिंग एवं ज्ञानोदय आईटीआई मनासा के बीच हुआ। कबड्डी के रोमांचक मैच में बालकवि बैरागी महाविद्यालय और ज्ञानोदय नर्सिंग महाविद्यालय की टीम शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में पहुंची। स्विमिंग प्रतियोगिता में बालकवि बैरागी महाविद्यालय के मनीष पाटीदार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं गर्ल्स में सोमिल सोनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। क्रिकेट के फाइनल में बीएड तथा नर्सिंग टीम ने प्रवेश किया। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में जीआईएमटी तथा स्टाफ की टीम ने फाइनल में प्रवेश किया। टेबल टेनिस पुरुष वर्ग में पियूष सोनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं गर्ल्स में प्रीति सोलंकी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कैरम प्रतियोगिता में अली खान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लॉन टेनिस में युवराज सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर संस्थान के सभी महाविद्यालय के प्राचार्य, विभागाध्यक्ष एवं प्राध्यापको ने सहभागिता निभाई। संचालन प्रो पंकज श्रीवास्तव तथा आभार प्रदर्शन प्राचार्य डॉ सुरेंद्र शक्तावत ने किया। उक्त जानकारी प्रो अनूप चौधरी ने दी।