नीमच। गंगानगर परिवार नीमच के मुखिया स्वर्गीय कश्मीरीलाल अरोरा की स्मृति में आज से पांच दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ लायंस क्लब गोमाबाई रोड पर सुबह 9.30 बजे समाजवसेवी अशोक अरोरा और आरूल अरोरा द्वारा स्वर्गीय कश्मीरीलाल अरोरा के फोटो पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना कर श्रद्धांजलि देकर किया।
आपको बता दे कि इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर के 200 खिलाड़ी भाग लेंगे। जो अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाएंगे। नीमच के इतिहास में पहली बार बैडमिंटन प्रतियोगिता का बड़ा आयोजन हो रहा है। जिसमें प्रदेश के हर जिले के खिलाड़ी शामिल होंगे। प्रतियोगिता का फाइनल मैच 9 जनवरी को खेला जाएगा।
इस बारे में सचिव दीपक श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वर्गीय कश्मीरीलाल अरोरा गंगानगर की स्मृति में 5 जनवरी से 9 जनवरी तक महिला एवं पुरुष वर्ग में मध्यप्रदेश राज्य बैडमिंटन रैंकिंग प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। यह प्रतियोगिता अरुल अशोक गंगानगर की प्रायोजकता एवं नीमच जिला बैडमिंटन एसोसिएशन तथा लायंस क्लब नीमच के नेतृत्व में हो रही है। प्रतियोगिता फंदर शटल योनेक्स एएस से आयोजित की जाएगी। वहीं आज और कल सिंगल्स, ड़बल्स एवं मिक्स डबल्स के क्वालीफाइंग मुकाबले खेले जाएंगे। साथ ही इस पांच दिवसीय प्रतियोगिता में फाइनल मुकाबले 09 जनवरी को खेले जाएंगे।