खरगोन। जिले के कसरावद तहसील के ग्राम बलकवाड़ा में दादाजी सरकार उर्स कमेटी के सदर समीर खान ने बताया कि बलकवाड़ा बस स्टैंड पर स्थित हजरत चांद शाह वली की दरगाह पर उर्स का आयोजन किया गया। इसमें मिलाद शरीफ का आयोजन किया। इसमें महेश्वर के नात ख्वा ने उम्दा कलाम पेश किया। आज लंगर ए आम का आयोजन किया गया। इसमें सर्व समाज ने तबरूक खाया। उर्स आयोजन में सारा इंतजाम छोटे-छोटे बच्चों ने किया। उसके बाद अलम निकाला गया। डोल तासों के साथ ग्राम बलकवाड़ा में सभी दरगाहों पर चादर पेश की गई और देश की अमन चैन की दुआं मांगी और देश में भाईचारा कायम रहे।