चित्तौड़गढ़। कड़ाके की ठंड और मौसम विभाग के अलर्ट जारी करने से स्कूलों में छोटे बच्चों को राहत दिलाने की मांग को लेकर जिला अभिभावक संस्थान चित्तौड़गढ़ ने जिला कलेक्टर के नाम अतिरिक्त जिला कलेक्टर अभिषेक गोयल एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट रामचन्द्र खटीक को ज्ञापन सौंपा।
जिला संयोजक निलेश बल्दवा ने बताया कि जिले में कड़ाके की ठंड एवं मौसम विभाग के अलर्ट से बारीश एवं अधिक ठंड पड़ने की संभावना के चलते छोटे बच्चो को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। राजस्थान के अन्य जिलों में भी इस संभावना के चलते छुट्टियों की घोषणा की जा चुकी है। ऐसे में चित्तौड़गढ़ जिले में भी निजी व राजकीय विद्यालयों में 13 जनवरी तक छुट्टियों की घोषणा किये जाने की मांग की गई।
इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष सागर सोनी, चन्देरिया मंडल अध्यक्ष गोपाल सिंह राजोरा, बस्सी मंडल अध्यक्ष गोपाल चौबे, जिला अभिभावक संस्थान संरक्षक पवन पटवारी, रूपेश स्वर्णकार, गोविन्द चावला, विष्णुशंकर कुमावत, चेतन गौड़, डॉ सुशील मेहता, पूर्व पार्षद शांतिलाल शर्मा आदि उपस्थित रहे।