चित्तौड़गढ़। श्री लक्षकार नवयुवक मण्डल रानीखेड़ा मेवाड़ चौखला के चुनाव गुरूवार 4 जनवरी को रानीखेड़ा के चेनामाता कुशलामाता मंदिर में सम्पन्न हुए।
लक्षकार समाज के प्रवक्ता सत्यनारायण लखारा ने बताया कि सर्वप्रथम मंदिर में माताजी की आरती व प्रार्थना की गई। तत्पश्चात चेनामाता कुशलामाता के मुख्य आतिथ्य एवं सत्यनारायण नियारा अजमेर की अध्यक्षता में चुनाव प्रक्रिया प्रारम्भ की गई। मुख्य चुनाव अधिकारी भंवरलाल चिकारा, रघुवीर अजमेर, अनिता उपाध्यक्ष राजस्थान महासभा, चुनाव अधिकारी पन्नालाल बिनोता, शांतिलाल मंगलवाड़ रोशन लाल निम्बाहेड़ा, श्यामलाल कपासन, गोपालाल बावलास के तत्वावधान में चुनाव कराये गये।
अध्यक्ष पद के लिए चांदमल निम्बाहेड़ा, महामंत्री पद पर भगवती लाल बानसेन, धनराज बानसेन व कोषाध्यक्ष के लिए कैलाश चन्द्र चिकारड़ा ने नामांकन प्रस्तुत किये। निर्धारित अवधि में धनराज बानसेन ने नामांकन फार्म वापस उठा लिये जाने से तीनों पदों पर निर्विरोध घोषणा हुई तथा अध्यक्ष पद के लिए चांदमल निम्बाहेड़ा, महामंत्री भगवती लाल बानसेन व कोषाध्यक्ष कैलाश चन्द्र चिकारड़ा को निर्विरोध निर्वाचित करा पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
चुनाव से पूर्व सभी अतिथियों के द्वारा पक्ष-विपक्ष के लिए अपने-अपने विचार रखे गए। रतन लाल कानोड़, धनराज बानसेन, महेन्द्र भीण्डर, दुर्गेश चिकारड़ा ने विचार व्यक्त किए। रमेश चन्द्र अध्यक्ष प्रतापगढ़, नरेन्द्र अध्यक्ष छोटीसादड़ी, महेश चौहान अध्यक्ष रामपुरा का स्वागत किया गया। संचालन दुर्गेश कुमार लक्षकार ने किया।
इस अवसर पर मध्यप्रदेश, प्रतापगढ़, छोटीसादड़ी, नीमच, रामपुरा, मनासा, सलूम्बर, कुरावर कानोड़, भीण्डर, भीलवाड़ा, आसींद, बदनोर, बड़ीसादड़ी, राशमी, बूढ़, चिकारड़ा, डूगला, बोहेड़ा, सावा, कन्नौज व आसपास के समाजजन ने भाग लिया।