BREAKING NEWS
BIG REPORT : कथित शुद्धिकरण के विरोध में कांग्रेस का.. <<     BIG NEWS : नशे की बड़ी खेप पर खाकी का वार, स्विफ्ट कार.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : नीमच में निकली भव्य तिरंगा रैली, देशभक्ति.. <<     NEWS : सालवी सूत्रकार महासभा का आयोजन 15 अगस्त को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : सोशल मीडिया पर हथियार और तलवार के साथ.. <<     NEWS : शिक्षक संघ प्रगतिशील ने नवागत जिला शिक्षा.. <<     BIG NEWS : वन विभाग की छापेमारी में खुला राज, घर में.. <<     KHABAR : रतलाम में कलेक्टर बने 5वीं कक्षा के टीचर,.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर नीमच कलेक्टर हिमांशु.. <<     BIG NEWS : स्विफ्ट डिजायर में डोडाचूरा की बड़ी खेप,.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत दतिया पुलिस ने.. <<     NEWS : ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में चुनावी.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर पेच एरिया कांग्रेस.. <<     NEWS : 15 अगस्त को चित्तौड़गढ़ में गूंजेगा.. <<     नीमच के पिपलोन में किसान मोर्चा की भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 6, 2024, 10:44 am
BIG NEWS : मिनी ओलंपिक खेलों में खिलाड़ियों ने मनवाया लोहा, ज्ञानोदय महाविद्यालय में विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में दिखाया उत्साह, पढ़े खबर   

Share On:-

नीमच। जिले की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान ज्ञानोदय ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूट में मिनी ओलंपिक 2024 के अंतर्गत 05 जनवरी को संस्थान के अध्यक्ष अनिल चौरसिया के कुशल मार्गदर्शन में भिन्न-भिन्न खेल जैसे-क्रिकेट, टग ऑफ़ वर, 100 मीटर 200 मी 400 मीटर और रिले रेस, शॉट पुट और डिस्क थ्रो, स्पुन रेस, बोरा रेस तथा क्रॉस कंट्री आदि खेलकूद गतिविधियों का आयोजन हुआ। कल की खेल प्रतियोगिता का मुख्य अतिथि समाजसेवी बृजेश सक्सेना तथा राकेश अहीर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर शुभारंभ किया। 
इस अवसर पर अनिल चौरसिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रगतिशील और आधुनिक बनने के दौड़ में हम अपने स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहे हैं। खेल का महत्व जैसे हम भूलते जा रहे हैं। आज के बच्चे मोबाइल, लैपटॉप पर ही समय व्यतीत करते हैं। परंतु खेल का महत्व बच्चों की बढ़ती ग्रोथ के साथ जानना आवश्यक है। खेल जितना स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है, उतना ही खेल का महत्व पढ़ाई में भी है। 
क्रिकेट फाइनल मैच बालकवि बैरागी टीचर एजुकेशन एवं ज्ञानोदय नर्सिंग महाविद्यालय टीम के बीच घमासान मुकाबला हुआ। इस रोमांचक मुकाबले में बालकवि बैरागी टीचर एजुकेशन महाविद्यालय की टीम ने फाइनल मुकाबला जीत कर कप पर कब्जा कर अपने नाम किया। वहीं 100 मीटर रेस व 200 मीटर रेस में महिला वर्ग में मोनिका पोरवाल बीए-बीएड ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर रिले रेस में जीएनएम की पूजा राठौर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग 100 मीटर रेस में पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के बलवंत धनगर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं 200 मीटर रेस में आईटीआई महाविद्यालय के रवि मीणा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर रिले रेस में बालकवि बैरागी महाविद्यालय के शैलेंद्र धनगर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बोरा रेस में बीएससी कंप्यूटर साइंस की प्रीति सोलंकी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सभी खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाया। 
इस अवसर पर ज्ञानोदय ग्रुप संस्थान के सभी प्राचार्य, विभागाध्यक्ष, प्राध्यापक तथा खेल अधिकारी महबूब खान उपस्थित थे। उक्त जानकारी प्रो अनूप चौधरी ने दी। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE