सिंगोली। प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी 23वें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ का जन्म कल्याणक शोभायात्रा एवं अन्य कार्यक्रमो के साथ बड़ी ही धूमधाम के साथ सिंगोली नगर में मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान बैंड बाजों और ढोल नगाड़े की धुन पर भक्तगण झूमते नजर आए। वहीं पार्श्वनाथ भगवान की मूर्ति प्रभु श्री की पालकी आकर्षण का केंद्र रही।
शोभायात्रा श्वेताम्बर पार्श्वनाथ मंदिर से बापू बाजार, पुराना बस स्टैंड, तिलस्वा चौराहे होते हुए तिलस्वां रोड़ छत्री बाग पहुंची। जहां छत्री बाग पर स्नात्र पुजा का आयोजन सआनंद सम्पन हुआ एवं प्रभु श्री का जन्मोत्सव बड़े धुमधाम से हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। शोभायात्रा समापन के पश्चात सामुहिक स्नेहभोज का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में सभी धर्मप्रेमी महिला, पुरूष, बच्चे व समाज के वरिष्ठ जन सम्मिलित रहे।
बालिका मण्डल द्वारा मन्दिर में भगवान पार्श्वनाथ की मनोरम आंगी बनाई गई एवं रात्रि में भक्ति के साथ भगवान पार्श्वनाथ की 108 दीपक से महाआरती होगी। उक्त जानकारी श्री संघ के अध्यक्ष भंवरलाल कछाला से प्राप्त हुई।