नीमच। प्रदेश में पत्रकारो के सबसे बडे संगठन मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की 6वीं प्रदेश कार्यसमिति बैठक दिनांक 6 जनवरी को मुरैना के मिलन रिसोर्ट में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया ने की तो बतौर मुख्य अथिति के रूप में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तौमर और विशिष्ट अतिथि में मुरैना विधायक दिनेश गूर्जर, जौरा विधायक पंकज उपाध्याय, नगर निगम महापौर शारदा सोलंकी उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत मां शारदा की पूजन के साथ हुई।
प्रदेश बैठक एवं मुरैना जिले के पत्रकारो के सम्मेलन में बोलते हुए विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तौमर ने कहा कि परम्पराओं से भरपुर चंबल क्षेत्र में सभी कलमकारों का स्वागत अभिनंदन हैं। पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ हैं और हमेशा विषम परिस्थिति में भी अपने दायित्व का सही निर्वाहन करते हैं। इसलिए इनकी महत्वता अलग ही रहती है। देश के उत्थान में भी पत्रकारो की अहम भूमिका हैं। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया ने कठिन और विषम समय में भी पत्रकार हितो के लिए सदेव संघर्ष किया और आज भी कर रहे हैं।
कार्यक्रम में बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तौमर के माध्यम से संगठन पत्रकार भवन की भूमि पुनः मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ को देने की मांग प्रदेश सरकार तक पहुंचाने तथा सरकार से पत्रकार हितो में सकारात्मक सोच रखने की बात कही।
बैठक में प्रदेश संगठन के शरद जोशी, मोहम्मद अली, उपेन्द्र गौतम, सत्यनारायण वैष्णव, शिशुपाल सिंह तौमर सहित विधायक दिनेश गूर्जर और पंकज उपाध्याय, नगर निगम महापौर शारदा सोलंकी ने अपने विचार व्यक्त किए। प्रदेश बैठक में नीमच जिले से जिलाध्यक्ष प्रदीप जैन के नेतृत्व कैलाश राठौर, भरत जाट, चेनसिंह सोलंकी, राकेश सोन ने मुरेना पहुंच कर बैठक में भाग लिया।