नीमच। 67वीं स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता दिल्ली तालकटोरा स्टेडियम पर दिनांक 03 से 09 जनवरी तक आयोजित हो रही हैं। जहां नीमच के स्टार खिलाड़ी सिद्धान्त गोपाल सिंह जादोन ने आल इंडिया स्कूल गेम्स में आज 200 मी बैक स्ट्रोक में सिल्वर मेडल और 100 मी बैक स्ट्रोक में ब्रॉन्ज़ मैडल जीत 2024 की शानदार शुरुवात की।
तैराकी मेंटर प्रभु मूलचंदानी ने बताया कि नीमच के लिए गर्व की बात है कि सिद्धांत जैसे खिलाड़ी नीमच टीम का हिस्सा है। इसके अलावा नीमच की एनआईएस तैराकी कोच सुधा सोलंकी मध्यप्रदेश महिला तैराकी कोच के रूप में टीम का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।
तैराकी मोटिवेटर राकेश कोठारी व नितेश शर्मा ने बताया कि नीमच नपा कोच सुधा सोलंकी के अलावा एनआईएस आयुष गौड़, नीलेश घावरी, अभिषेक अहीर और रोहित अहीर द्वारा तैयार खिलाड़ी राज्य में चेम्पियनशिप अवार्ड जीत रहे हैं एवं नेशलन में मैडल की बौछार से शुरुवात की हैं। यह मैडल नपा के सहयोग कोचेस की कड़ी मेहनत और पेरेंट्स की इच्छा शक्ति का नतीजा हैं की एक छोटे से शहर के तैराक राज्य को गौरान्वित कर रहे हैं। जिला तैराकी अध्यक्ष अशोक मोदी ने बताया कि नीमच से विजेता तैराक और पदकों की बौछार 2009 से निरन्तर जारी हैं।