नीमच। अयोध्या में 22 जनवरी को श्री रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन होने जा रहा हैं। श्री अयोध्या से आए पूजित अक्षत कलश की भव्य शोभायात्रा जिले में लगातार निकल रही हैं। साथ ही कई जगहों पर प्रतिदिन प्रभात फेरियों में रामधुन भी निकाली जा रही हैं।
इसी कड़ी में कल 07 जनवरी रविवार को दोपहर 02 बजे जांगिड़ ब्राह्मण मंदिर जवाहर नगर नीमच से श्री अयोध्या से आए पूजित अक्षत कलश की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। सभी धर्म प्रेमी इस शोभायात्रा में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित हो कर नगर को राममय करें एवं धन्य हो।