खरगोन। मुंबई निवासी अश्विनी देशपांडे अपनी बेटी श्रीयांशी देशपांडे के साथ ओंकारेश्वर पहुंची। जहां पर मां नर्मदा की पूजा अर्चना की। गुरुवार को उन्होंने साइकिल से नर्मदा परिक्रमा की शुरुआत की।
आपकों बता दें कि मुंबई निवासी अश्विनी देशपांडे व उनकी 13 वर्षीय बेटी श्रीयांशी देशपांडे परिक्रमा मार्ग पर भटियान पहुंची। जहां संत श्री 1008 सियाराम बाबा के दर्शन किए। दर्शन के बाद वे साइकिल से अपनी बेटी के साथ रवाना हुई। इस दौरान कसरावद में वॉईस ऑफ एमपी के संवाददाता अबरार पठान ने उने चर्चा की। चर्चा में उन्होंने बताया कि हम मुंबई से ओंकारेश्वर आए है। यहां से मां नर्मदा की परिक्रमा पर निकले हैं। मैं एक प्राइवेट जॉब करती हूं और लैपटॉप के माध्यम से मैं मेरा वर्क भी करती रहूंगी। यह परिक्रमा हम मां नर्मदा के आशीर्वाद से लगभग दो महीनों में पूरी कर लेंगे। यहां से वह बलगांव आश्रम पहुंचे। जहां पर भोजन प्रसादी ग्रहण की। रात्रि विश्राम कर सुबह आगे के लिए प्रस्थान किया।