दूदरसी। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत जिला नीमच ईकाई की कार्यकारिणी का गठन 6 जनवरी को नीमच के स्प्रिंग वुड शैक्षणिक संस्थान के सभागार में एक सादे समारोह के तहत हुआ जिसमें राहुल पाल को जिला अध्यक्ष व विरेन्द्र पाटीदार को जिला संयोजक बनाया गया इसके साथ ही सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पदभार ग्रहण कराया गया। पदाधिकारियों में राजेश जायसवाल अनिल मूंदड़ा उपाध्यक्ष अजय चौधरी सचिव महेश न्याति संदीप पाटीदार सहसचिव अखिलेश उपाध्याय कोषाध्यक्ष सावित्री वर्मा महिला प्रमुख विरेन्द्र पाटीदार पार्षद कार्यालय प्रमुख रतन शर्मा मीडिया प्रमुख बालमुकुंद नागर सह मीडिया प्रमुख दिपेश सेन सह मीडिया प्रमुख बनाए गए हैं साथ ही अश्विनी बैरागी पर्यावरण प्रमुख लव शर्मा रोजगार सृजन शान्ति लाल जैन लीगल सेल प्रमुख और पंकज मलिक प्रचार प्रसार विभाग के पद पर नियुक्त किए गए हैं। इसी प्रकार नीमच जिले की तहसील ईकाईयों का भी गठन किया गया है जिसमें मुकेश जटिया को जावद अशोक नागदा नीमच दिनेश राधेश्याम पाटीदार जीरन मोहनलाल दुगरावत वकील को मनासा गोपाल धनगर रामपुरा विरेन्द्र सिंह बोराना को नीमच नगर अध्यक्ष बनाया गया है।
इस अवसर पर मुख्य अतिथियों दीप लक्ष्मी धामणकर मालवा प्रांत की अध्यक्षा पवन सज्जन एवं सह सचिव अनुराग लोखंडे ने अपने विचार व्यक्त किए और सभी ने अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के उपर अपने उद्बोधन में एक ही बात पर जोर दिया कि व्यापारी उद्योगपति सभी के संगठन बने हुए हैं किन्तु ग्राहक असंगठित है इसी कारण वह ठगी का शिकार हो जाता है। आपने बताया कि माल दुकानों पेट्रोल पंप गैस गोदाम या आन लाईन पर आप वस्तुएं क्रय करते हैं तो उन्हें जांच-परख कर ही खरीदें। आपने बताया कि अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत का गठन 1974 में पुना में हुआ था तभी से यह शनै शनै पुरे देश में सक्रिय हो गया है आज हम स्वर्ण जयंती मना रहे हैं।और आज नीमच में भी इसकी ईकाई का गठन किया गया है जो इस दिशा में सकारात्मक भूमिका निभाएगी।
सर्व प्रथम मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों ने किया। कार्यक्रम का संचालन अजय चौधरी ने किया और अश्विनी बैरागी ने आभार व्यक्त किया ।