BREAKING NEWS
BIG REPORT : कथित शुद्धिकरण के विरोध में कांग्रेस का.. <<     BIG NEWS : नशे की बड़ी खेप पर खाकी का वार, स्विफ्ट कार.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : नीमच में निकली भव्य तिरंगा रैली, देशभक्ति.. <<     NEWS : सालवी सूत्रकार महासभा का आयोजन 15 अगस्त को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : सोशल मीडिया पर हथियार और तलवार के साथ.. <<     NEWS : शिक्षक संघ प्रगतिशील ने नवागत जिला शिक्षा.. <<     BIG NEWS : वन विभाग की छापेमारी में खुला राज, घर में.. <<     KHABAR : रतलाम में कलेक्टर बने 5वीं कक्षा के टीचर,.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर नीमच कलेक्टर हिमांशु.. <<     BIG NEWS : स्विफ्ट डिजायर में डोडाचूरा की बड़ी खेप,.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत दतिया पुलिस ने.. <<     NEWS : ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में चुनावी.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर पेच एरिया कांग्रेस.. <<     NEWS : 15 अगस्त को चित्तौड़गढ़ में गूंजेगा.. <<     नीमच के पिपलोन में किसान मोर्चा की भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 7, 2024, 2:57 pm
KHABAR : दौड़कर अयोध्या पहुंचेंगे इंदौर के कार्ति, 1008 किलोमीटर की दूरी 14 दिनों में पूरी करेंगे, जानिए कैसे आया अयोध्या जाने का विचार, पढे़ खबर 

Share On:-

शाजापुर। अयोध्या पहुंचने के लिए दौड़ते हुए इंदौर निकले अल्ट्रा रनर कार्तिक जोशी रविवार को शाजापुर पहुंचे। जोशी शुक्रवार (5 जनवरी) को अयोध्या के इन्दौर से रवाना हुए। इन्दौर से अयोध्या तक 1008 किलोमीटर की यात्रा दौड़ते हुए पूरी करेंगे। वे 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के साक्षी बनेंगे।


बता दें कि इंदौर के अल्ट्रा रनर कार्तिक जोशी कई हजार किलोमीटर की यात्राएं दौड़कर पूरी कर चुके हैं। उनके साथ पिता और भाई भी दो वाहनों के साथ चल रहे हैं। इन वाहनों में आराम और खाने पीने की व्यवस्थाएं हैं।


अयोध्या जाने विचार कैसे आया
इस संबंध में कार्तिक जोशी ने बताया यह विचार उन्हें 2019 में आया था, जब राम मंदिर को लेकर फैसला सुनाया गया था। इसी दौरान उन्होंने यह फैसला कर लिया था कि वह अपने पेशन को आगे रखते हुए उसी के माध्यम से रामलला के दर्शन करने अयोध्या जाएंगे। कार्तिक जोशी ने कहा कि ष्कोई विमान से जाता है, कोई ट्रेन से जाता है, कोई बस से जाता है, कोई साइकिल से जाता है और कोई पैदल जाता है। लेकिन मैं मेरे प्रोफेशन को आगे रखते हुए अल्ट्रा रनिंग करते हुए रामलला के दर्शन करने जाऊंगा।


कार्तिक जोशी इंदौर से अयोध्या तक 14 दिनों तक दौड़ कर पहुंचेंगे। कार्तिक जोशी शुरुआत में 12 किलोमीटर की दौड़ लगाएंगे, इसके बाद वे उज्जैन के रास्ते गुना होते हुए झांसी जाएंगे। झांसी के बाद वे कानपुर, लखनऊ होकर अयोध्या पहुंचेंगे। कार्तिक ने बताया कि इस रास्ते की दूरी 985 किलोमीटर है, लेकिन वह इसे थोड़ा और लंबा करते हुए सनातनी अंक 1008 किलोमीटर का करते हुए, 14 दिनों में दौड़कर पूरा करेंगे। भगवान राम ने 14 साल का वनवास भोगा था, इसलिए 14 दिन में दूरी तय करूंगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE