खरगोन। नगर की ऐतिहासिक श्रीनवग्रह मंदिर पंचकोशी यात्रा रविवार को नर्मदे हर और श्रीनवग्रह महाराज के जयकारों के साथ नवग्रह मंदिर से शुरु हुई। हजारों पंचक्रोशी यात्रियों का जत्था श्री नवग्रह मंदिर से प्रात: ओंकार ध्वज पूजन मां नर्मदा व नवग्रहों की पुजा अर्चना के बाद मुख्य ध्वज वाहन नर्मदे हर बाबा के सानिध्य में अपने गंतव्य की ओर रवाना हुआ। रास्तेभर गुंजते जयकारों और धार्मिक भजनों से वातावरण धर्ममय बना रहा। यात्रा में जिले सहित प्रदेश के विभिन्न ग्रामों के युवक, युवतियां, बुजूर्ग ओर बच्चे भी शामिल हुए।
राजेन्द्र शर्मा ओर नयन बाबा ने बताया यह नवग्रह पंचक्रोशी यात्रा सम्पूर्ण निमाड़ क्षेत्र में सुख.समृद्धि, शांति एवं अच्छी वर्षा की कामना और स्वर्गीय डा. रविन्द्र भारती उज्जैन की प्रेरणा एवं ब्रह्मलीन संत श्री पूर्णानंद बाबा एवं श्री बोंदरू बाबा की स्मृति में आयोजित होती है। यात्रा में श्रद्धालू रोजाना 15 किमी का सफर तय करेंगे। इस दौरान लगभग 20 गांवों की सीमाओं से होकर गुजरते हुए 11 धार्मिक स्थलों का पूजन करेंगे। यह यात्रा पोष अमावस्या पर वापस मन्दिर पहुँचकर सम्पन्न होगी।