BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वस्थ आयु के लिए योग थीम पर मनाया जाएगा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भाटखेड़ी बुजुर्ग में क्लस्टर स्तरीय.. <<     BIG NEWS : पीलियाखाल नदी किनारे मिली नवजात, रोने की.. <<     BIG NEWS : नशा तस्करों पर पिपलिया मंडी पुलिस का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : टीईटी मुद्दे पर 2010 से पूर्व नियुक्त.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद का सात दिवसीय योग शिविर.. <<     BIG NEWS : राजस्थान में तस्करी का बड़ा नेटवर्क.. <<     NEWS : मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र का असर, राजस्थान की.. <<     NEWS : निंबाहेड़ा में कांग्रेस संगठन की मजबूती पर.. <<     KHABAR : पीएम आवास मेला एवं स्वनिधि महोत्सव में.. <<     KHABAR : 251 दीपों की रोशनी में मनाई महाराणा प्रताप.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 8, 2024, 10:48 am
BIG NEWS : स्वर्गीय कश्मीरीलाल अरोरा की स्मृति में बैंडमिंटन प्रतियोगिता, खिलाड़ियों ने क्वार्टर फाइनल में किया प्रवेश, मुख्य चक्र में इंदौर, धार के प्लेयर्स का रहा दबदबा, तालियों की गड़गड़ाहट से दिनभर गूंजा लायन डेन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। प्रसिद्ध समाजसेवी स्वर्गीय कश्मीरीलाल अरोरा गंगानगर की स्मृति में बेंडमिंटन प्रतियोगिता में तीसरे दिन लायन डेन में रविवार को डबल और सिंगल मुक़ाबले रोमांचित रहे। दिनभर लायन डेन में तालियो की गड़गड़ाहट गूंजती रही। खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर राउंड में प्रवेश किया।
स्वर्गीय कश्मीरीलाल अरोरा की स्मृति में मध्य प्रदेश सीनियर राज्य रैंकिंग महिला पुरुष बैडमिंटन प्रतियोगिता पाँच जनवरी से नौ जनवरी तक नीमच के गोमाबाई रोड़ स्थित लायन डेन (लायंस क्लब) में खेली जा रही है। प्रतियोगिता में प्रदेशभर के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। नीमच व आसपास के खेलप्रेमियों में ज़बरदस्त उत्साह देखा जा रहा हैं। बड़ी संख्या में लोग खेल देखने के लिए पहुँच रहे है। रविवार को मुख्य चक्र में पहुँचे खिलाड़ियों के बीच मुक़ाबले हुए। सुबह दस बजे खेल शुरू हुआ, जो देर शाम तक चला। रविवार को सभी प्रकार के 48 मेच हुए। सभी खिलाड़ी अपने मैच जीत कर क्वार्टर फाइनल में पहुंचे। पुरुष एकल में  बड़े उलट फेर के साथ वत्सल सुमन इंदौर ने पूर्व विजेता मध्य प्रदेश के ऋषभ राठौर को हराया। महिला एकल सिंगल में ऐश्वर्या मेहता धार, अनीशा वासे भोपाल, अवंतिका पांडे एमपीबीए, स्वाती सोलंकी इंदौर, अदिति वर्मा भोपाल, प्रियंका पंत भोपाल सभी ने अपने मैच जीते और क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। पुरुष डबल्स वर्ग में आदित्य चौहान, अमित राठौर धार, अवधेश जाट, कोटीकला, पियूष बोबड़े, यश रायकवार धार, जयंत सिसोदिया, कुबेर वर्मा, प्रखर बैंचोरे, शिशिर द्विवेदी, उदय मुकाती, कनीशक शर्मा, उज्जवल गोयल, जयत शर्मा, आदित्य, ओम जोशी, अनुज काले सभी डबल्स में क्वार्टर फाइनल में पहुंचे। सिंगल क्वार्टर फाइनल में शिशिर भोपाल, अवधेश जाट धार, संयम गुप्ता बड़वानी, भवन कोठी कला जबलपुर, उदय मुकाती धार, अमित राठौर, आकाश चौहान उज्जैन सभी ने अपने मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल प्रवेश किया। सोमवार को सभी मैच प्रातः 10 बजे प्रारंभ होंगे। क्वार्टर फाइनल तथा शाम पाँच बजे सेमी फाइनल मैच होंगे।
युवा समाजसेवी अरूल अरोरा गंगानगर की तरफ़ से खिलाड़ियों को समुचित व्यवस्था-
नीमच में पहली बार बेंडमिंटन की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित हो रही है, इसके आयोजक युवा समाजसेवी अरूल अशोक अरोरा गंगानगर है। प्रदेश के विभिन्न हिस्सो से आए सैंकड़ो खिलाड़ियों के ठहरने और भोजन-नाश्ते की व्यवस्था की गई है। बाहर से आए खिलाड़ी नीमच में सुविधा को लेकर सराहना कर रहे है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE