मनासा। रोटरी क्लब मनासा एवं पैसिफिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क सर्वरोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
उक्त आशय की जानकारी देते हुए अध्यक्ष निरंजन बसेर, सचिव नरेश वधवा ने बताया कि उदयपुर की तीस सदस्यीय चिकित्सा टीम द्वारा पंजीकृत 600 से अधिक मरीज़ों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उचित परामर्श देकर उपचार किया गया एवं सभी को निःशुल्क दवाइयां भी प्रदान की गई।
इस शिविर में विभिन्न प्रकार के रोगों के ऑपरेशन हेतु 100 से अधिक मरीज़ों को चयनित किया गया एवं उनके नि:शुल्क आपरेशन हेतु उदयपुर अस्पताल में बस द्वारा ले जाया गया। जिसमें आंख, दांत, बच्चादानी, हर्निया, कान के पर्दे एवं अन्य सामान्य आपरेशन सभी नि:शुल्क किए जाकर उनके रहने एवं भोजन की व्यवस्था के साथ वापस लाने की सुविधा भी नि:शुल्क रहेगी।
इस शिविर में सभी रोटरी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा। सराहनीय सेवाओं एवं सफल शिविर के लिए रोटरी क्लब द्वारा उदयपुर टीम को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।