भवानीमंडी। मेघवाल समाज स्नेह मिलन समारोह का आयोजन मेघवाल विकास समिति भवानीमंडी के तत्वावधान कविता गार्डन बायपास रोड भवानीमंडी में सम्पन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि कालूराम मेघवाल विधायक डग, विशिष्ट अतिथि मदनलाल वर्मा पूर्व विधायक डग, रमेश चंद मेघवाल पूर्व प्रधान भवानीमंडी एवं
भागीरथ वर्मा जिलाध्यक्ष मेघवाल विकास समिति झालावाड़, अध्यक्षता बालमुकुंद मेघवाल ब्लॉक अध्यक्ष मेघवाल विकास समिति भवानीमंडी ने की।
विधायक कालूराम मेघवाल द्वारा समाज को शिक्षित करने व फ़िजूल खर्ची पर रोक लगाने पर जोर दिया गया। वहीं पूर्व विधायक मदनलाल वर्मा ने समाज को संगठित रह कर समाज उत्थान हेतु समाज को मार्गदर्शन दिया एवं नवनियुक्त/सेवानिवृत्त कर्मचारियों का माला और शाल ओढ़ाकर स्वागत किया।
इस दौरान उपस्थित समिति के मोहनलाल पूर्व सरपंच, कालूलाल पूर्व सरपंच, समिति महासचिव श्याम लाल वर्मा, प्रतापचन्द्र पूर्व थानेदार, शिवकुमार जजावरा, मनोज मेहरिया, समिति उपाध्यक्ष रामलाल वर्मा, पन्नालाल वर्मा, पीरूलाल वर्मा, मोहनलाल वर्मा, रमेश चंद्र ब्लॉक अध्यक्ष पिड़ावा, राधेश्याम सूर्यवंशी, लालचंद मेघसेना, गोपाल जजावरा, ओंकारलाल मेघवाल, प्रभुलाल देवरिया, राकेश झींकड़िया, रामबिलास वर्मा, भगवानलाल, गोरधन लाल, शम्भू लाल ठेकेदार, अनिल जजावरा, मांगीलाल जाजम, राजेन्द्र धानिया, राजाराम, लक्ष्मीनारायण, राजेश, सुरेश आदि सेकड़ो की संख्या में मेघवाल समाज के गण्यमान्य नागरिक उपस्थित रहे।