नीमच। कोशल्या फाउंडेशन के नेतृत्व में आयोजक कुलदीप सिंह पंवार द्वारा स्वर्गीय सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की स्मृति में संभाग स्तरीय 11 दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन गांव आक्या के खेल मैदान में किया जा रहा हैं। प्रतियोगिता के छटे दिन रविवार को सुबह 10 बजे से शाम 05 बजे तक चार टीमों ने हिस्सा लिया। जिसमे मनासा, दासिया, नागदा और आमली खेड़ा की टीमों ने हिस्सा लिया। तीन टीम को हराकर डासिया टीम विजेता रही और क्वार्टर फ़ाइनल में प्रवेश किया। मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया।फ़ाइनल वजेता विजेता टीम को 71000 हजार का इनाम और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा।