नीमच। शहर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था चाईल्ड रिलीफ मिशन फाउंडेशन के द्वारा पर दिनांक 07 जनवरी को ग्राम बरुखेड़ा रोड पर स्थित झुग्गी झोपडी, महावीर बस्ती निरोगधाम, स्कीम नंबर 36 बी बस्ती में नन्हे मुन्ने बच्चों को गर्म ऊनी कैप वितरित किए गए। छोटी-छोटी खुशियां पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।
इस अवसर पर संस्था के सदस्य तन्मय अग्रवाल ने कहा कि संस्था झुग्गी बस्ती के मासूम बच्चों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। हम सभी के द्वारा बस्ती के सभी छोटे छोटे बालक-बालिकाओं को कड़कड़ाती सर्दी को देखते हुए ठंड से बचाने के लिए 70 बच्चों को गर्म ऊनी केप वितरित किए। इसी के साथ सभी नन्हे मुन्ने बच्चों को रंग बिरंगी हरी, लाल, पीली, सफेद, काली, नारंगी, गुलाबी आदि गर्म केप सभी बच्चों को वितरित की गई।
इस अवसर पर संस्था के वरिष्ठ किशोर बागड़ी ने बताया कि चाइल्ड रिलीफ मिशन फाउंडेशन की पुरी टीम पिछले 4 वर्षों से ठंड के मौसम में छोटे-छोटे बच्चों को स्वेटर कैप एवं जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित कर रहे हैं। संस्था संरक्षक सत्यनारायण अग्रवाल, अध्यक्ष अनूप सिंह चौधरी, सचिव पायल जैन, कोषाध्यक्ष चंदा सालवी, अपनी पाठशाला संयोजक पूजा मिश्रा, जवाला जैन, गौरव शर्मा, प्रभव बागड़ी आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी संस्था सदस्य दीपक अग्रवाल द्वारा दी गई।