चित्तौड़गढ़। अयोध्या में श्री राम मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर मीरा नगर स्थित श्री राम पंचमुखी हनुमान मंदिर में 22 जनवरी को भजन अमृत, महाआरती, आतिशबाजी एवं दीपदान के साथ ही विभिन्न आयोजन होंगे और श्री राम महोत्सव मनाया जाएगा।
अयोध्या में प्रभु श्री रामलला के आगमन की खुशी में मंदिर में सुबह 10 बजे से भजनामृत कार्यक्रम से आयाेजन का आगाज हाेगा। कमल बिलाेची एंड पार्टी के कलाकाराें द्वारा भजन प्रस्तुत किये जाएंगे। दाेपहर में जिस समय अयाेध्या राम मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा हाेगी, ठीक उसी समय यहां मंदिर में महाआरती हाेगी एवं भव्य आतिशबाजी के साथ अयाेध्या राम मंदिर मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा की खुशियां मनाई जाएगी। इसके साथ ही महाप्रसाद का वितरण भी शुरू हाेगा। शाम काे भी आरती हाेगी एवं महिलाओं द्वारा दीपदान किया जाएगा। मंदिर परिसर पर विशेष विद्युत सजावट एवं डेकोरेशन किया जाएगा। मंदिर में बालाजी एवं भगवान शिव का विशेष शृंगार किया जाएगा। भव्य श्री राम महोत्सव के आयोजन की तैयारीयां की जा रही है, आयोजन में क्षेत्र सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन होगा।