BREAKING NEWS
BIG REPORT : कथित शुद्धिकरण के विरोध में कांग्रेस का.. <<     BIG NEWS : नशे की बड़ी खेप पर खाकी का वार, स्विफ्ट कार.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : नीमच में निकली भव्य तिरंगा रैली, देशभक्ति.. <<     NEWS : सालवी सूत्रकार महासभा का आयोजन 15 अगस्त को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : सोशल मीडिया पर हथियार और तलवार के साथ.. <<     NEWS : शिक्षक संघ प्रगतिशील ने नवागत जिला शिक्षा.. <<     BIG NEWS : वन विभाग की छापेमारी में खुला राज, घर में.. <<     KHABAR : रतलाम में कलेक्टर बने 5वीं कक्षा के टीचर,.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर नीमच कलेक्टर हिमांशु.. <<     BIG NEWS : स्विफ्ट डिजायर में डोडाचूरा की बड़ी खेप,.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत दतिया पुलिस ने.. <<     NEWS : ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में चुनावी.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर पेच एरिया कांग्रेस.. <<     NEWS : 15 अगस्त को चित्तौड़गढ़ में गूंजेगा.. <<     नीमच के पिपलोन में किसान मोर्चा की भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 8, 2024, 12:16 pm
NEWS : आपका निर्णय ही आपकी मंजिल- डॉ आई एम सेठिया, जैन प्रोफेशनल फोरम का हुआ शुभारंभ, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। समग्र जैन समाज की अग्रणी संस्था श्री महावीर जैन मंडल के बैनर तले जैन प्रोफेशनल फोरम का ओपचारिक शुभारंभ मंडल संरक्षक पारस जैन, सावरमल बोरिया, सुरेश लोढ़ा, मंडल अध्यक्ष डॉ आई एम सेठिया, वरिष्ठ समाजसेवी डॉ बी एल खाब्या, डॉ नेमीचंद अग्रवाल, डॉ बलवंत शिशोदिया, निरंजन नागोरी, डॉ गौतम कूकड़ा, नरेंद्र पोखरना, डॉ दिनेश कांठेड़, सीए दिनेश सिसोदिया, व महिला मंडल अध्यक्षा ज्योति चंडालिया, कोषाध्यक्ष संपत डांगी, युवा महासचिव वल्लभ मोदी के आतिथ्य में संपन्न हुआ। जिसमे कार्यक्रम संयोजक डॉ अरविंद सांखला, सीए मनीष छाजेड, रजनीश पितलिया, संदीप सेठिया व मंजू पितलिया ने सभी प्रोफेशनल सदस्यों  को फोरम से जोड़ने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में मंडल के अध्यक्ष व मोटिवेशनल स्पीकर डॉ आई एम सेठिया ने पर्सुट्स ऑफ एक्सीलेंसी (उत्कृष्टता का लक्ष्य) विषय पर प्रभावी वार्ता में बोलते हुए कहा कि कामयाबी तोहफे में नही मिलती और जीवन में सफलता और सफलता से उत्कृष्टता के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए स्वयं को ही खुद के गुणों की पहचान करना कर खुद को तराशने का काम करना होगा। यानी कदम-कदम पर आपका निर्णय ही आपकी मंजिल हैं। 
उन्होंने एक घंटे के प्रभावी संबोधन में कहा कि प्रतिस्पर्धा के दौर में धन और समर्पण के महत्व को समझते हुए नेतृत्व के लिए हमारी क्षमताओं में वृद्धि करने के लिए सतत प्रयास करना होगा और छोटे छोटे प्रयोगों से हमारी ब्रांड इमेज कायम करनी होगी तभी हम जीवन में उत्कृष्टता के लक्ष्य को प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने छोटे-छोटे उदाहरणों से प्रोफेशनल को प्रोत्साहित करने का प्रयास कर समाज के कार्यों से जुड़ने की अपील की। उन्होंने दृढ़ निश्चय त्याग और समर्पण, विनम्रता, सकारात्मक सोच, समय प्रबंधन, प्रभावी संप्रेषण, मानवीय संबंध सहित कई गुणवत्ता बढ़ाने के विषयों पर व्यापक प्रभावी संबोधन दिया।
कार्यक्रम के शुभारंभ पर एडवोकेट आशा पोखरना और ऋतु पोखरना ने मंगलाचरण किया।
डॉ अरविंद सांखला ने स्वागत उद्बोधन में फोरम के गठन की भूमिका से अवगत कराते हुए फोरम गठन के उद्येश्य और भावी कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। 
सीए मनीष छाजेड ने संगठनात्मक चर्चा करते हुए सदस्यो के सुझाव लिए। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट रजनीश पितलिया ने किया व आभार एडवोकेट संदीप सेठिया ने व्यक्त किया।
कार्यक्रम में इंजी पावन सेठिया, कपिल नाहर, तुषार सुराना, जाह्नवी सेठिया, डॉ अतुल खाब्या, डॉ लोकेश जैन, एड दिलीप जैन रेखा जैन, रत्नेश जैन, महावीर सेठिया सीए अनिल तारावत महावीर सेठिया सहित कई प्रबुद्ध जन मौजूद थे। 
क्रिकेट आयोजन शीघ्र- 
डॉ अरविंद सांखला ने बॉक्स क्रिकेट मैच के माध्यम से विभिन्न प्रोफेशनल्स को जोड़ने के लिए आयोजन की घोषणा की। वहीं महावीर जयंती के अवसर पर सुजोक चिकित्सा पद्धति आधारित शिविर आयोजन लगाने की भी कार्ययोजना प्रस्तुत की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE